चोरी के प्रकरण में थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।
सूने मकान में हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में।
राजनांदगाव /दिनांक 16/04/2026 को प्रार्थीया लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 12-04-2026 को वह ईलाज कराने राजनांदगांव गई थी उसके बाद अपने रिश्तेदार के यहां रूक गयी दिनांक 15-04-2026 को दोपहर करीबन 01:30 बजे घर वापस आई तो देखी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ था घर में रखे इंडियन कंपनी का गैस टंकी, की-पैड मोबाईल, एक बोरी चांवल, नगदी रकम को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा – 305(a), 331(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर टेक्निकल एनालिसिस करते संदेही तक पहुंच संदेही सुरेश मारकंडे निवासी छोटे बिरेझर से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व अपने साथ ग्राम गाडाडीह थाना बोरी जिला दुर्ग निवासी दिलेश्वर चतुर्वेदी भी चोरी में सहयोग करना बताने पर दिलेश्वर चतुर्वेदी को हिरातस में लेकर पुछताछ किया गया जो चोरी में सहयोग करना स्वीकार किये चोरी के संबंध में खुलासा करते आरोपी के निशानदेही में कब्जे से एक नग गैस सिलेंडर, एक बोरी चांवल, नगदी 22000 रूपये, की-पैड मोबाईल बरामद किया गया,दोनों आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, प्र0आर0 विजय राज सिंह, आर0 हिरेन्द्र देशमुख, चन्द्रप्रकाश साहू, केयूर भूषण यादव, आनंद कुमार की भूमिका सराहनीय रही
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जंक्यानी ।
