Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
  • जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
  • सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
  • “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद
क्षेत्रीय खबर

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

PolicewalaBy PolicewalaMay 22, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.02

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना

151 फीट हनुमान प्रतिमा स्थापना के गुरु आदेश को मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार

चिरमिरी – एमसीबी-
एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में गुरुवार को पूरा वातावरण राममय हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीराम कथा में शामिल हुए और प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देश के महान संत के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव, मर्यादा और मानवता का संदेश देने का माध्यम है।WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.00 1

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

151 फीट हनुमान प्रतिमा स्थापना का गुरु आदेश

व्यासपीठ पर विराजमान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गुरु के नाते चिरमिरी में 151 फीट ऊंची भगवान हनुमान जी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने गुरु आदेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए चिरमिरी में 151 फीट की हनुमान प्रतिमा स्थापित कराने पर अपनी सहमति जताई तथा व्यासपीठ के समक्ष सिर झुकाकर आदेश को स्वीकार किया। इस घोषणा के साथ ही कथा पंडाल जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.00

विगत 17 मई से आयोजित श्रीराम कथा के पाँचवें दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने धनुष भंग एवं सीता-राम विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि मिथिला नरेश राजा जनक द्वारा आयोजित स्वयंवर में यह शर्त रखी गई थी कि जो राजकुमार भगवान शिव के दिव्य धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से माता सीता का विवाह होगा।

स्वयंवर में अनेक पराक्रमी राजा और राजकुमार उपस्थित हुए, किंतु कोई भी उस दिव्य धनुष को हिला तक नहीं सका। तब ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम आगे बढ़े और सहज भाव से धनुष उठाकर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष भंग हो गया। इस अद्भुत घटना से जनकपुर जय-जयकार से गूंज उठा और राजा जनक ने प्रसन्न होकर सीता का विवाह श्रीराम से निश्चित किया।WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.01

कथा में आगे बताया गया कि अयोध्या से राजा दशरथ बारात लेकर मिथिला पहुंचे, जहां ऋषि वशिष्ठ एवं विश्वामित्र के मार्गदर्शन में भगवान राम और माता सीता का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। इसी शुभ अवसर पर लक्ष्मण का विवाह उर्मिला से, भरत का मांडवी से तथा शत्रुघ्न का विवाह श्रुतकीर्ति से संपन्न हुआ। विवाह के उपरांत चारों राजकुमार अपनी पत्नियों के साथ अयोध्या लौटे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान राम और माता सीता का मिलन मर्यादा, आदर्श और धर्म का सर्वोच्च प्रतीक है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि रामकथा मनुष्य को सत्य, संयम और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती है।

बचपन को शुद्ध करो, यौवन को प्रबुद्ध करो और बुढ़ापे को सिद्ध करो

व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए “बचपन को शुद्ध, यौवन को प्रबुद्ध और बुढ़ापे को सिद्ध” करना आवश्यक है। उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में परमात्मा स्वयं पुत्र बनकर अवतरित होते हैं और मानव जीवन को धर्म एवं मर्यादा का मार्ग दिखाते हैं।

कथा पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने रामकथा का रसपान किया और पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1 Policewala

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

By PolicewalaOctober 13, 20261

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास,मार्गदर्शक -जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र तीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Visitors
1950199
This Month : 31424
This Year : 522116
Total Users : 1524436
Views Today : 8385
Total views : 6263433
Who's Online : 23
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.