Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - चिरमिरी में उमड़ा आस्था का सागर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुनाया सुंदरकांड और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग
Policewala

चिरमिरी में उमड़ा आस्था का सागर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुनाया सुंदरकांड और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग

PolicewalaBy PolicewalaMay 24, 2026No Comments26 Views
193fa5bb b16b 4656 8d32 44a44e9a95bc
d8ffafa0 2946 41cb 94f0 0a8ea26eed5f

राम नाम स्वयं महामंत्र, सुंदरकांड जीवन में साहस और समर्पण का संदेश

भरत के त्याग, हनुमान जी की भक्ति और भारतीय संस्कृति पर जगद्गुरु का प्रेरक प्रवचन

जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंज उठा कथा पंडाल

चिरमिरी – एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित गोदरी पारा के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित विशाल श्रीराम कथा महोत्सव में विश्वविख्यात संत एवं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा का श्रद्धालु भावविभोर होकर रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान सुंदरकांड, राम-भरत मिलाप, चरण पादुका तथा भक्ति के विविध प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण, ज्ञानवर्धक और आध्यात्मिक वर्णन किया गया। कथा स्थल पर “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और राममय हो उठा।

जगत्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि न्याय शास्त्र में भगवान को “द्रव्य” माना गया है। द्रव्य वह तत्व है जिसमें गुण निरंतर विद्यमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान को आठवां द्रव्य कहा गया है और भगवान चाहे भी तो गुण उन्हें नहीं छोड़ सकते, क्योंकि भगवान और उनके दिव्य गुणों का संबंध सनातन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान निर्गुण नहीं हैं, बल्कि निर्गुण का वास्तविक अर्थ यह है कि भगवान सत्व, रज और तम जैसे माया के गुणों से परे हैं। सभी श्रेष्ठ गुणों का मूल स्रोत स्वयं भगवान ही हैं।

उन्होंने गीता के अध्याय 14 के श्लोक 26 का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान माया और इंद्रियों से भी परे हैं तथा केवल भक्ति के माध्यम से ही उनकी अनुभूति संभव है। अयोध्याकांड के प्रारंभ से लेकर 140वें दोहे तक के चौथे विश्राम में भगवान के गुणों का अद्भुत वर्णन निहित है।

कथा के दौरान जगद्गुरु ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, क्योंकि माता कौशल्या का जन्म इसी पावन भूमि पर हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम स्वयं में महामंत्र है और “सीताराम” मंत्रों का राजा है। प्रभु श्रीराम के नाम का स्मरण मात्र जीवन के समस्त कष्टों को दूर करने वाला है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रामनाम जप करने का आह्वान करते हुए कहा कि कलियुग में प्रभु श्रीराम का नाम ही मानव जीवन के उद्धार का सबसे सरल और प्रभावी साधन है।

सुंदरकांड की महिमा का वर्णन करते हुए जगद्गुरु ने कहा कि यह केवल धार्मिक ग्रंथ का एक अध्याय नहीं, बल्कि साहस, सेवा, आत्मविश्वास, समर्पण और अटूट श्रद्धा का जीवंत संदेश है। सुंदरकांड मनुष्य को सिखाता है कि यदि उसके भीतर भगवान के प्रति अटूट विश्वास और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा हो तो कोई भी बाधा उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि पवनपुत्र हनुमान का जीवन भक्ति, शक्ति और विनम्रता का अद्भुत संगम है। हनुमान जी ने अपने अतुलनीय पराक्रम का कभी अहंकार नहीं किया, बल्कि प्रत्येक कार्य को प्रभु श्रीराम की कृपा मानकर संपन्न किया।

राम-भरत मिलाप प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए जगद्गुरु ने कहा कि वर्तमान समय में जहां भाई-भाई संपत्ति और धन के लिए विवाद करते दिखाई देते हैं, वहीं भगवान श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए सहज भाव से वनवास स्वीकार कर संपूर्ण राज्य अपने छोटे भाई भरत के लिए छोड़ दिया। यह त्याग, मर्यादा और भ्रातृ प्रेम का ऐसा अनुपम उदाहरण है जिसकी तुलना विश्व इतिहास में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि बड़े भाई के रूप में श्रीराम ने अपने सभी दायित्वों का आदर्श रूप से निर्वहन कर समाज को परिवारिक एकता और संस्कारों का संदेश दिया।

उन्होंने भरत के त्याग और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि भरत श्रीराम को केवल अपने बड़े भाई के रूप में नहीं, बल्कि स्वयं परमात्मा के रूप में पूजते थे। जब उन्हें अयोध्या का राज्य सौंपा गया तो उन्होंने स्वयं सिंहासन स्वीकार करने के बजाय भगवान राम की चरण पादुकाओं का राज्याभिषेक किया और सेवक भाव से राज्य संचालन किया। भरत का यह त्याग भारतीय संस्कृति में भक्ति, विनम्रता और आदर्श शासन व्यवस्था का सर्वोच्च उदाहरण है।

कथा के दौरान जगद्गुरु ने इतिहास के एक प्रेरक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर के संघर्ष के समय महाराणा प्रताप के भाई शक्ति सिंह विरोधी पक्ष में थे। युद्ध के दौरान जब महाराणा प्रताप ने उन्हें राष्ट्रहित और कर्तव्य का स्मरण कराया, तब शक्ति सिंह को राम और भरत के त्याग एवं प्रेम की भावना याद आई। उन्होंने तत्काल अपने भाई से क्षमा मांगकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए उनका साथ दिया। जगद्गुरु ने कहा कि भारतीय संस्कृति और रामायण हमें भाईचारे, त्याग और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा देती है।

उन्होंने समाज में बढ़ती भाषाई हीन भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी और संस्कृत हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। यदि विदेशी नागरिक हिंदी सीख और बोल सकते हैं तो भारतीयों को भी संस्कृत और अपनी मातृभाषाओं के प्रति सम्मान रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषा के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कथा के दौरान पंचम भक्ति और मंत्रों की महिमा का भी विस्तृत वर्णन किया गया। जगद्गुरु ने कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार की विपत्ति आने पर निराश होने के बजाय भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए। सच्ची भक्ति, पूर्ण शरणागति और प्रभु पर अटूट विश्वास से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

विशाल श्रीराम कथा महोत्सव में प्रतिदिन प्रदेशभर से अनेक विशिष्ट अतिथि भी पहुंच रहे हैं और कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय संत-महात्मा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कथा आयोजन अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी केंद्र बन गया है , कथा में विशेष रूप से महाराज जी का आशीर्वाद लेने हनुमान मंदिर के प्रसिद्ध संत फलाहारी त्यागी महाराज जी कथा श्रवण किए व अंबिकापुर नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी) भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया इष्ट मित्रों सहित आरती में भाग लेकर जगद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

कथा स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। कथा के प्रत्येक प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर होकर जय श्रीराम के उद्घोष करते रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा दिखाई दिया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa Policewala

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

By PolicewalaOctober 13, 20260

मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
e1010c3c 075c 4b29 befc 5ddb6eb91201

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Visitors
1950216
This Month : 31441
This Year : 522133
Total Users : 1524453
Views Today : 8514
Total views : 6263562
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.