WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.09.06सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय की निगरानी में 1243 सोनोग्राफी जांच, 354 पेट (Abdomen) और 889 गर्भवती महिलाओं की ANC जांच; डायबिटीज व डायलिसिस सेवाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति।

चिरमिरी/एमसीबी।
जिला अस्पताल चिरमिरी लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब आंकड़ों में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय की सतत निगरानी में अस्पताल में सोनोग्राफी, मधुमेह एवं डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का सफल संचालन किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 24 जुलाई 2026 तक कुल 889 एएनसी (ANC) सोनोग्राफी, 354 एब्डोमेन (Abdomen) सोनोग्राफी तथा 1 नेक सोनोग्राफी की गई। इस अवधि में कुल 1243 सोनोग्राफी जांच सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
आंकड़ों के अनुसार डॉ. प्रसंग श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 354 एब्डोमेन एवं 290 एएनसी सहित एक नेक सोनोग्राफी की, जबकि डॉ. विद्याश्री तिवारी ने 599 एएनसी सोनोग्राफी कर गर्भवती महिलाओं को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
इसके अतिरिक्त अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज के 11 मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें से 9 मरीज नियमित उपचाराधीन हैं। वहीं 7 डायलिसिस मरीजों का पंजीयन किया गया है तथा अब तक 29 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चु

के हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से जिला अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वहीं सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व और अधीक्षक डॉ. राजेंद्र राय की प्रभावी मॉनिटरिंग से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य जारी रहेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version