*खतरा खतरनाक है*
*चिरमिरी- एमसीबी* – बड़ा बाजार गुदरीपारा मेंन रोड पानी टंकी के सामने आर – पार दो पेड़ बहुत ही खतरे व दुर्घटना की वजह बन सकते हैं, अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है
नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 28 व 29 में दो पेड़ बहुत ही खतरनाक स्थिति में मेंन रोड के किनारे खड़े हैं जो की एक सूख चुका है और एक खोखला हो चुका है जो कभी भी हल्की आंधी से गिर सकते हैं और बड़ी दुर्घटना घट सकती है क्यों कि मामला मेंनं रोड का है अभी तक ना नगर निगम ध्यान दिया है और ना दोनों वार्ड के पार्षद जबकि वार्ड नंबर 28 की पार्षद नगर निगम में मंत्री भी है बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिसमें जल्द कार्रवाई की आवश्यकता है वरना कोई दुर्घटना घटने पर घटना का जिम्मेदार कौन होगा नगर निगम या पार्षद ।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गोदरीपारा में पुराना कोसम का पेड़ जो बिजली के खंभों पर गिर गया और आग लग गई जिससे अफरा तफरी मच गई थी उसमें भी यदि शासन प्रशासन पहले ध्यान दिया होता तो इस तरह की घटना ना घटती लापरवाही की हद तो तब हो गई जब उसी पेड़ का बचा भाग दूसरे दिन बधावन गारमेंट्स की छत पर गिरा जो कि उनका काफी नुकसान हुआ जो केवल लापरवाही का नतीजा था शुक्र है कोई भारी नुकसान या जान माल की हानि नहीं हुई , नगर निगम क्षेत्र में और भी कई जगह सड़क किनारे सूखे पेड़ जो की हल्के आंधी पानी से गिरने की स्थिति में है शासन प्रशासन उन पर भी ध्यान दें ताकि कोई घटना दुर्घटना ना हो सके ।
रिपोर्टर – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
