Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
  • मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
  • छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार 
  • ⁠12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *चिकित्सकों की दक्षता ने बचाई 67 वर्षीय महिला ब 22 वर्षीय युवक की जान, भाई की सलाह पर महिला को गंभीर हालत में मनेंद्रगढ़ लाए थे परिजन*
क्षेत्रीय खबर

*चिकित्सकों की दक्षता ने बचाई 67 वर्षीय महिला ब 22 वर्षीय युवक की जान, भाई की सलाह पर महिला को गंभीर हालत में मनेंद्रगढ़ लाए थे परिजन*

PolicewalaBy PolicewalaMay 31, 2026No Comments10 Views
WhatsApp Image 2026 05 31 at 15.57.32

*चिकित्सकों की दक्षता ने बचाई 67 वर्षीय महिला ब 22 वर्षीय युवक की जान, भाई की सलाह पर महिला को गंभीर हालत में मनेंद्रगढ़ लाए थे परिजन*

 

*दो वर्षों से असहनीय पीड़ा झेल रही महिला का सफल ऑपरेशन, 2 जून को होगी डिस्चार्ज*

 

*मनेंद्रगढ़ – एमसीबी* – 

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में चिकित्सकों की दक्षता, बेहतर प्रबंधन और सेवा भावना का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही 67 वर्षीय समुनदीया, निवासी तेंदूपारा (पेंड्रा-बिलासपुर क्षेत्र), का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उन्हें नई जिंदगी दी है। अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है और चिकित्सकों ने उन्हें 2 जून को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी कर ली है।WhatsApp Image 2026 05 31 at 15.57.31

 

महिला के रिश्तेदार संतोष कुमार बैगा ने बताया कि समुनदीया पिछले दो वर्षों से एनल स्टेनोसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली और बीमारी लगातार बढ़ती चली गई। अंततः परिजनों ने उन्हें मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर उनकी पीड़ा समाप्त कर दी।WhatsApp Image 2026 05 31 at 15.57.30

 

संतोष बैगा ने भावुक होकर कहा कि अस्पताल में उन्हें केवल इलाज ही नहीं मिला, बल्कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल की। उन्होंने बताया कि उनके भाई लल्लू  का भी बवासीर का सफल उपचार इसी अस्पताल में हुआ था। उसी के सकारात्मक अनुभव और सलाह पर वे समुनदीया को यहां लेकर आए थे। अब पूरा परिवार अस्पताल की सेवाओं से संतुष्ट है।WhatsApp Image 2026 05 31 at 15.57.31 1

 

*अपेंडिक्स का इन्फेक्शन पेट में फैलने से पहले समय पर ऑपरेशन कर बचाई गई युवक की जान*

 

शनिवार को ही एक अन्य गंभीर मामले में 22 वर्षीय विकास, निवासी लालपुर, को अपेंडिक्स परफोरेशन की स्थिति में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने समय रहते ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी और देरी होने पर संक्रमण जानलेवा साबित हो सकता था।

 

*एक दिन में हुईं 09 सफल सर्जरियां*

 

शनिवार को अस्पताल में विभिन्न विभागों में कुल 9 सफल सर्जरियां संपन्न की गईं। इनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा तथा ईएनटी विभाग की जटिल सर्जरियां शामिल रहीं।

 

*सफल सर्जरी कराने वाले मरीजों में*

रागिनी सिंह (एलएससीएस), इंद्रजीत सेन (ह्यूमरस इम्प्लांट रिमूवल), विकास (अपेंडिकुलर परफोरेशन), समनदीया बैगा (स्फिंक्टरोटॉमी), नव्या जैन (ग्रेन्युलोमा रिमूवल), जोगेश्वर (पिन्ना सिरोमा विंडो सर्जरी), भूपेंद्र (सबमेंटल लिम्फ नोड एक्सीजन), अंशु कोल (सबमेंटल आई एंड डी) तथा प्रभावती (पोस्ट ऑरिकुलर सिस्ट एक्सीजन) शामिल रहे।

 

*पूरी चिकित्सा टीम के समर्पण से मिली सफलता*

 

इन सभी ऑपरेशनों की सफलता के पीछे विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. राजीव गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जायसवाल, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. एल. पी. मराबी एवं डॉ. फिरोज शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि, तथा ईएनटी सर्जन डॉ. अलेख सिदार ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

वहीं ऑपरेशन थिएटर के सुचारू संचालन में पुष्पा पटेल (ओटी इंचार्ज), प्रियंका साहू, मुकेश शर्मा, आकांक्षा जायसवाल और संजय द्विवेदी ने भी अहम भूमिका निभाई। टीमवर्क, विशेषज्ञता और मरीजों के प्रति समर्पण का ही परिणाम रहा कि सभी सर्जरियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

 

*स्वास्थ्य मंत्री ने की चिकित्सकों की सराहना*

 

इसी दिन अस्पताल में अटल आरोग्य लैब के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जब जानकारी मिली कि अस्पताल में एक ही दिन में नौ जटिल सर्जरियां सफलतापूर्वक की गई हैं और बेहद गंभीर दो मरीज अब खतरे से बाहर हैं, तो उन्होंने डॉ राजीव गुप्ता एवं उनकी टीम की पहले सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की और बाद में बुलाकर अलग से मुलाकात कर बधाई दी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से सर्जिकल टीम की कार्यशैली, सेवा भावना और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ का 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर क्षेत्र के लोगों का भरोसा जीत रहा है।

 

अस्पताल की इस सफलता के पीछे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का समन्वित प्रयास और कुशल प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03 क्षेत्रीय खबर

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

By PolicewalaAugust 26, 202615

ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.24.13

मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 11.04.53

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
Visitors
1845034
This Month : 57504
This Year : 416951
Total Users : 1419271
Views Today : 5748
Total views : 5991609
Who's Online : 83
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.