सतना मध्य प्रदेश
DATE-21.09.2026
PS- CITY KOTWALI SATNA (M.P.)
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक हेमन्त शर्मा के नेतृत्व मे की गई कार्यवाही
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.09.26 फरियादी रमाकांत वर्मा पिता तिजोला वर्मा निवासी बहेरा थाना सभापुर जिला सतना का थाना में रिपोर्ट किया कि अमित चौधरी अपने पिता सुग्रीव चौधरी , अपनी मां , व भाई सबर लाल चौधरी के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए अमित चौधरीके द्वारा चाकू से जान से मारने की नियत से गर्दन पर वार किया जिससे गले में चोंट आयी है रिपोर्ट पर सअ उपरोक्त आरपीगणो के विरुध्द अपराध क्र. 836/26 धारा 296ए,115(2),109(1)3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण का गंभीर होने से तत्काल आरोपीगणो की पता तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना किया जाकर आरोपी अमित चौधरी पिता सुग्रीव चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी तिघरा सतना नदी थाना सिटी कोतवाली जिला सतना म.प्र. को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर पेश माननीय न्यायालय कियागया है जहां से आरोपी उक्त को माननीय न्य़ायालय द्वारा निरुध्द केन्द्रीय जेल सतना किया गया है । प्रकऱण के शेष आरोपीगणो की पता तलाश हरसंभव की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी- अमित चौधरी पिता सुग्रीव चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी तिघरा सतना नदी थाना सिटी कोतवाली जिला सतना म.प्र. ।
जप्त मशरुका – घटना में प्रयुक्त चाकू व डंडा कीमती 500 रुपये।
सराहनीय भूमिका – सउनि सुमित मरावी, प्रआऱ 842 रावेन्द्र तिवारी , प्रआऱ 740 ब्रजेश, आर 946 श्याम मिश्रा , आर 21 दुर्गेश चौहान, आर 94 निर्भय सिंह आर 1044 सतीष पटेल ।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो






