रायपुर: थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव इलाके में चाकूबाजी करने वाले 19 वर्षीय आरोपी कूष सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को आरोपी कूष सोनकर ने पुरानी रंजिश या विवाद के दौरान दुश्यंत साहू पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। घटना की सूचना प्रार्थी ताराचंद साहू द्वारा दर्ज कराए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ और मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद: 14 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख का मादक पदार्थ जब्त
- नशामुक्त और सुरक्षित समाज के लिए धमतरी पुलिस का विशेष अभियान: कुरमा तराई हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
- चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी कूष सोनकर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- रतलाम में बेखौफ बदमाश: शाही सवारी में महिला के गले से 2 लाख की सोने की चेन झपटी!
- चौकी निवार पुलिस की वाहन चेकिंग कार्रवाई
- कांग्रेस की आदिवासी हितैषी होने की नौटंकी पर भाजपा का करारा प्रहार
- भानपुरा पुलिस और भैसोदामण्डी चौकी टीम ने देवनारायण मंदिर में हुई चोरी का 18 घंटे में खुलासा करते हुए 174 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद कर 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है।
- खड़गवां में गूंजा तिरंगे का जयघोष, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

