डिंडौरी मध्यप्रदेश 

रिपोर्ट अखिलेश झारिया 

 

 

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरई गांव में गुरुवार को चोरी के बाद किराना व्यवसायी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

मृतक की पहचान हरई निवासी किराना व्यवसायी **ऊधोराम साहू** के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय ऊधोराम साहू घर में अकेले थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दौरान ही आरोपियों ने व्यवसायी की हत्या कर दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर विक्रमपुर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस चोरी और हत्या के बीच संबंध सहित हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। घर से कितना सामान चोरी हुआ, हत्या किस तरीके से की गई और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।

Leave A Reply

Exit mobile version