इंदौर
ग्रेटर बाबा जैन मंदिर मे चोरी की घटना का पर्दाफाश… 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एरोड्रम पर दिनांक 04.05.2026 को प्रार्थी अनुराग वैध पिता कमलेश वैध उम्र 36 साल निवासी 85 ग्रेटर बाबा परिसर एरोड्रम थाना इंदौर में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.05.2026 की रात्रि करीबन 02.00 से 03.00 बजे श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर इंदौर में अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर मंदिर में रखे चाँदी की मूर्तिया, चाँदी के बर्तन एवं चाँदी की पान्डुशिला चोरी हो गए ,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अलग- अलग कुल 03 टीम घटित कर आरोपियों की तलाश में लगाया 02 टीमों को आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों को रवाना किया,, उक्त टीमों ने घटना स्थल के सी सी टीवी फुटेज एकत्रित कर उक्त फुटेजों का गंभीरता से आंकलन कर पूर्व में नकबजनी की घटना करने वाले आरोपियों पर निगरानी और विस्तृत पूछताछ की गई,,घटना स्थल से लेकर शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्रों के लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए,, पुलिस तकनीकी का उपयोग कर जैन मंदिर नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा इंदौर में चोरी करने वाले आरोपी
01- ललित सिंह चौहान उम्र 23 साल निवासी खाटफुट फाटा थाना बड़वाह जिला खरगौन।
02- विशाल केवट उम्र 26 साल निवासी आमपुरा तहसील महेश्वर जिला खरगौन।
03- ओमप्रकाश चौहान उम्र 21 साल निवासी जगतपुरा बड़वाह जिला खरगौन।
04- गीता बाई मकवाना उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोरद मरीमाता टेकरा तेजाजी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर मंदिर की मूर्ति सहित 02 चाँदी की मूर्ति वजन प्रति मूर्ति करीबन 500 500 ग्राम, 01 अष्टधातु की मूर्ति वजन करीबन 06 किलो, 04 चाँदी के कलश एवं घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटर साइकिल जिनकी कीमती लगभग 400000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ,,अभी इस चोरी में कोई और शामिल है ये जॉच के बाद पता चलेगा इस घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी एरोड्रम निरी. वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरी. देवेन्द्र मरकाम, उनि. सुरेन्द्र सिंह मेहता, सउनि प्रकाश चौहान, प्रआर 3229 विलियम, प्रआर 2826 विजय वर्मा, आर. 1374 जोगेश, आर 503 राजू रावत, प्रआर 3486 अमित तिवारी, प्रआर 846 धीरेन्द्र सिंह राठौर, सउनि शैलेन्द्र चौहान, प्रआर 3132 भूपेन्द्र, प्रआर 743 शैलेन्द्र राजावत, प्रआर 2946 देवेन्द्र परिहार, आर 2625 दीपेन्द्र राणा, आर 4053 प्रदीप रावत, म.आर 634 रानी सेंधव, आर 3564 रामवीर गुर्जर, आर 1108 पंकज एवं फिंगर प्रिन्ट शाखा इंदौर से सहायक पुलिस आयुक्त अवनेश बुधोलिया व निरीक्षक पवन वर्मा तथा सायबर सेल टीम जोन -01 इंदौर से आर 4051 प्रशांत, आर 3791 अमित, आर 2442 गोवर्धन की अहम भूमिका रही
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

