सिवनी, मध्यप्रदेश
ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर में पंचायत अभिलेख गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
सिवनी, 9 मई 2026: जनपद पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर से पंचायत अभिलेख गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी डूंडा सिवनी को एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोरली छतरपुर निवासी श्री साजिद खान द्वारा पंचायत संबंधी शिकायत लोकायुक्त भोपाल में की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान पंचायत से जुड़े आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।
जांच में सामने आया कि तत्कालीन सचिव स्वर्गीय भगवत प्रसाद चंद्रवंशी के पास पंचायत के अभिलेख थे। उनका 13 सितंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था।
वर्तमान सरपंच श्रीमती सरोज पटेल एवं प्रभारी सचिव श्री सुनील पटेल ने भी जांच दल को बताया कि संबंधित दस्तावेज तत्कालीन सचिव के पास ही थे। हालांकि जांच के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय में आवश्यक अभिलेख नहीं मिले, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सिवनी ने थाना प्रभारी डूंडा सिवनी को पत्र जारी कर पंचायत अभिलेख गायब होने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच प्रतिवेदन शीघ्र जनपद पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: जितेन्द्र बघेल
Trending
- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान
- चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
- सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
- लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
