सिवनी, मध्यप्रदेश
ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर में पंचायत अभिलेख गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
सिवनी, 9 मई 2026: जनपद पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर से पंचायत अभिलेख गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी डूंडा सिवनी को एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोरली छतरपुर निवासी श्री साजिद खान द्वारा पंचायत संबंधी शिकायत लोकायुक्त भोपाल में की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान पंचायत से जुड़े आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।
जांच में सामने आया कि तत्कालीन सचिव स्वर्गीय भगवत प्रसाद चंद्रवंशी के पास पंचायत के अभिलेख थे। उनका 13 सितंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था।
वर्तमान सरपंच श्रीमती सरोज पटेल एवं प्रभारी सचिव श्री सुनील पटेल ने भी जांच दल को बताया कि संबंधित दस्तावेज तत्कालीन सचिव के पास ही थे। हालांकि जांच के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय में आवश्यक अभिलेख नहीं मिले, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सिवनी ने थाना प्रभारी डूंडा सिवनी को पत्र जारी कर पंचायत अभिलेख गायब होने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच प्रतिवेदन शीघ्र जनपद पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: जितेन्द्र बघेल
Trending
- ’’ पंजाब से छत्तीसगढ में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्करो पर बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही
- उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग
- खबर घंसौर पुलिसवाला न्यूज़ रिपोर्टर संदीप जयसवाल की कलम से__केदारपुर में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन
- शहपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह, पंडाल गिरने से मची अफरा-तफरी
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की घोषणा की
- ग्राम पंचायत डोरली छतरपुर में पंचायत अभिलेख गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
- संयोगितागंज इंदौर पुलिस का सराहनीय कार्य परिजनों से बिछुड़ी बालिका को ढूंढ कर परिजन को सुपुर्द किया
- टूण्डला पुलिस ने ऑटो में गुम आभूषणों, कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा बैग प्रार्थी को वापस किया







