गोटेगांव में विगत दिवस हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न*
हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर परिसर में एक गरिमामय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव आदरणीय इंजीनियर *श्री सरदार सिंह पटेल जी* (ताऊजी) द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओं का तिलक लगाकर, गमछा ओढ़ाकर एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संकट मोचन वीर हनुमान जी महाराज के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। *श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव* के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सौहार्द का सुंदर संगम रहा।
इस अवसर पर समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सभी पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित जनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्री संकट मोचन महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
