Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
67533444 6cb1 44eb ad37 cb295e6ea19a

पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

July 14, 2026

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

July 14, 2026
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे
  • गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें
  • शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ
  • रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
  • तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस से कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता; अंतरजिला मंदिर चोर आभूषणों सहित गिरफ्तार
  • नगर पालिका ने ‘नमस्ते दिवस’ पर 31 स्वच्छता मित्रों को बांटी सुरक्षा किट, किया सम्मानित
  • राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधी रात को सड़कों पर उतरीं 4 टीमें, 89 असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल
  • निवार पुलिस की सटीक घेराबंदी जंगल के रास्ते तस्करी करने की कोशिश को नाकाम किया गांजा सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें
Policewala

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

PolicewalaBy PolicewalaJuly 14, 2026No Comments2 Views

ईसाई धर्म अपनाकर भी आदिवासी कोटे से मौज उड़ाने वाला दूसरा शातिर भी बेनकाब

शहडोल। आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर गिद्ध दृष्टि गड़ाए बैठे भू-माफियाओं और जालसाजों के एक ऐसे सनसनीखेज सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की नाक के नीचे जालसाजी का खौफनाक ताना-बाना बुना। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के रसूखदारों ने कागजों में रातों-रात अपनी जाति बदलकर आदिवासियों के आरक्षण और हक पर ऐसा डाका डाला कि सुनने वालों के होश उड़ गए। मामला सीधे कलेक्टर के चौखट पर पहुंचा है, जिसने पूरे जिले के प्रशासनिक गलियारे में हडक़ंप मचा दिया है। ग्राम बटुरा निवासी सजग आदिवासी नागरिक मथुरा पाव ने दस्तावेजों साथ इन सफेदपोश बहरूपियों का असली चेहरा बेनकाब करते हुए सीधे आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग ठोक दी है।


स्कूल में गुप्ता, पेट्रोल पंप के लिए बन गए आदिवासी
शिकायत के मुताबिक, इस महाफर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार धनपुरी का रसूखदार व्यापारी महेश कुमार गुप्ता पिता स्व. मानिक लाल भुंजवा गुप्ता और उसका भाई दीनू है। ये खानदानी रूप से भुंजवा बनिया (पिछड़ा वर्ग) हैं, जिनके पूरे कुनबे की शादियां और सामाजिक रिश्ते हमेशा से इसी समाज में होते आए हैं। इतना ही नहीं, सरकारी स्कूलों (गणेश उ.मा.वि. धनपुरी) के छात्र रजिस्टर से लेकर जमीनों की पुरानी रजिस्ट्रियों तक में यह परिवार खुद को गुप्ता लिखता आया है, लेकिन जैसे ही आदिवासियों को मिलने वाले करोड़ों के आर्थिक लाभ और पेट्रोल पंप के आवंटन पर इनकी लार टपकी, इन शातिरों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सोहागपुर कार्यालय के साथ आंख मिचौली कर छल-कपट से वर्ष 2016 में भुंजिया आदिवासी का फर्जी स्थायी जाति प्रमाणपत्र (क्र. आरएस/460/0104/3921/2016) जारी करवा लिया।
करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा
इस फर्जी सर्टिफिकेट की बैसाखी के दम पर महेश गुप्ता ने देखते ही देखते रूंगटा रोड बुढ़ार में इंडियन ऑयल का भव्य पेट्रोल पंप, मेढिय़ारास में एचपीसीएल का पेट्रोल पंप और जरवाही में भी एक बड़ा पेट्रोल-डीजल पंप हथिया लिया। इतना ही नहीं, आदिवासियों की कीमती जमीनों को निगलने के लिए कटकोना (बुढ़ार) में खसरा नंबर 420/2/2 और 420/2/3 की जमीन भी कौडिय़ों के भाव अपने नाम करवा ली।

ईसाई बनकर भी हड़प ली आदिवासियों की जमीन

जालसाजी का यह खेल यहीं खत्म नहीं होता। इस सिंडिकेट का दूसरा बड़ा मोहरा राजनगर (अनूपपुर) का सुमन कुमार पिता रॉबर्ट कुजूर है। ईसाई धर्म अपना चुके इस शख्स ने भी पूरी चालाकी से खुद को आदिवासी प्रदर्शित कर बटुरा क्षेत्र में आदिवासियों के लिए आरक्षित कीमती भूखंडों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। यह साफ तौर पर संवैधानिक अधिकारों का खुला चीरहरण है, जहां गैर-आदिवासी लोग फर्जी कागजातों के दम पर असली आदिवासियों को उनके मौलिक अधिकारों से बेदखल कर रहे हैं।

जेल भेजने की तैयारी, आर–पार की लड़ाई!


शिकायतकर्ता मथुरा पाव ने कलेक्टर से आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए मांग की है कि इन बहरूपियों के फर्जी जाति प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं, इनके द्वारा हड़पे गए पेट्रोल पंप और जमीनें जब्त की जाएं और आदिवासियों के हक पर डाका डालने के संगीन जुर्म में इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी का एफआईआर दर्ज कर इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

67533444 6cb1 44eb ad37 cb295e6ea19a

पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

July 14, 2026
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
5b17ffda ac88 40a8 9703 2dc2f11131aa

भर्ती में आरक्षण विसंगति, पेपर लीक और छात्रवृत्ति को लेकर भड़का आक्रोश; गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,261
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026830
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026758
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
67533444 6cb1 44eb ad37 cb295e6ea19a Policewala

पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

By PolicewalaJuly 14, 20262

आज दिनॉक 14.07.26 केा जिले में पदस्थ सुबेदार श्रीमती अंजू लकड़ा, सुबेदार श्री संजीव रावत,…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

July 14, 2026
637e40fb 5b37 4d9b bd07 9ab2cdd38922

शराब में जहर मिलाकर 8 ग्रामीणों की हत्या का राज खोलने वाली जांबाज पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ओ.पी. शर्मा ने थपथपाई पीठ

July 14, 2026
WhatsApp Image 2026 07 14 at 18.53.01

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर गिरफ्तार; ट्रायल मॉनिटरिंग से दोषसिद्धि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

July 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
67533444 6cb1 44eb ad37 cb295e6ea19a

पुलिस अधीक्षक कटनी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर लगाए सितारे

July 14, 2026

गुप्ता जी बन गए भुंजिया आदिवासी फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर हथियाए करोड़ों के पेट्रोल पंप और कीमती जमीनें

July 14, 2026
Visitors
1754102
This Month : 25042
This Year : 326019
Total Users : 1328339
Views Today : 3582
Total views : 5799970
Who's Online : 15
Server Time : 2026-07-14
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.