मध्यप्रदेश | सिवनी
सिवनी, 10 जनवरी 2026।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिला प्रशासन सिवनी द्वारा संचालित “गिफ्ट अ डेस्क” अभियान को प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित 105वीं स्कॉच समिट के दौरान प्रदान किया गया।
गोल्ड स्कॉच अवार्ड देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो नवाचार, प्रशासनिक उत्कृष्टता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को दिया जाता है। यह पुरस्कार उन पहलों को सम्मानित करता है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन और प्रशासनिक दक्षता को प्रभावी रूप से साकार किया हो।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बताया कि यह सम्मान जिले में प्रशासनिक नवाचार और नागरिक सहभागिता का प्रमाण है। “गिफ्ट अ डेस्क” अभियान के अंतर्गत जनसहयोग से शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए डेस्क-बेंच की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों को बेहतर, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सका।
उन्होंने बताया कि जिले के 1263 विद्यालयों में लगभग 17,200 डेस्क-बेंच जनसहयोग से उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।
जिले के धनोरा एवं घंसौर विकासखंड में 100 प्रतिशत विद्यालयों में डेस्क-बेंच की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है, जबकि सिवनी एवं केवलारी विकासखंड में यह कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने इस अभियान में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले के समस्त नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिला रिपोर्ट : जितेंद्र बघेल
Trending
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
- सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
