*गरियाबदं पुलिस द्वारा 5.580 लीटर कच्ची महुआ शराब से साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*
*गरियाबंद* – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। थाना प्रभारी राजिम को मुखबीर से सूचना मिला कि फिंगेष्वर रोड पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्र हेतु रखा है। मुखबीर के बताए अनुसार घटना स्थल से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम मनीराम बंजारे पिता स्व रामजी बंजारे उम्र 40 साल निवासी बंगलापारा किरवई थाना राजिम।
उक्त आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देषी प्लेन एवं 18 पौवा देषी मदिरा मसाला कुल 5.580 लीटर कीमती 2840 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मनीराम बंजारे के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पायेजाने पर समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।
*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*
