गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार।
गरियाबंद – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद







