गरियाबंद में पुलिस विवेचकों को जिले के अभियोजन अधिकारियों के द्वारा नवीन अपराधीक कानून, एडीपीएस, पोक्सो एक्ट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में विवेचना के संबंध दिया गया प्रशीक्षण।
आज गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त विवेचकों को नवीन अपराधिक कानून, एनडीपीएस, पोक्सो एक्ट, आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में विवेचना में आने वाली दिक्कतों एवं खामियों के संबंध में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मीटिंग आयोजित किया गया था।
उक्त मीटिंग में जिला के अभियोजन अधिकारी शीतल दुबे ठाकुर डीपीओ, विकाश टोप्पो एडीपीओ एवं श्री प्रदीप बेलोजिया के द्वारा जिले के समस्त विवेचकों को उक्त प्रकरणों में विवेचना के दौरान आने वाली दिक्कतों के निराकरण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
मीटिंग के दौरान शीतल दुबे ठाकुर डीपीओ गरियाबंद के द्वारा नवीन अपराधीक कानून, पोक्सों एक्ट एवं महिला व बच्चों के संबंध में विवेचना के दौरान विवेचकों के द्वारा की जाने वाली विवेचना में समस्याओं एवं खामियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एडीपीओ विकाश टोप्पो एवं प्रदीप बेलोजिया के द्वारा एडीपीएस, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन मीटिंग के दौरान विवेचकों के द्वारा प्रश्न भी पुछा गया। जिसका विस्तृत एवं स्पष्ट जवाब अभियोजन अधिकारियों द्वारा दिया गया।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*
- भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक
- सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
- दस दिनों तक रहेगी दुर्गा उत्सव की धूम, स्लीमनाबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल
- एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में ‘ऑपरेशन निश्चय’ को सफलता, 08 किलो गांजा जब्त।
- बहोरीबंद थाना प्रभारी सुदेश सुमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न: शांतिपूर्ण नवरात्री मनाने की अपील
- 03 वर्षों से फरार गौवंश अधिनियम के 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, कुल 03 स्थाई वारंट तामील
- नूतन चौक में अज्ञात स्कूटी ने बुजुर्ग को कुचला, तड़पते रहे बुजुर्ग,







