गरियाबंद -नशे के विरूद्ध नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाने क्षेत्र अंर्तगत मुखबिर सूचना एवं पेट्रोलिंग की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है जो आज दिनांक 09.07.2026 थाना गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम नांगाबुड़ा में मुखबिर सूचना पर गरियाबंद पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किमत 1200रू जप्त किया गया गवाहो के समक्ष नोटिस देकर संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम पूर्णिमा कमार पति स्व.शिवलाल सोरी उम्र 38 वर्ष आवासपारा नागाबुड़ा थाना गरियाबंद छ.ग. का रहना बताया। जिसका कृत्य अवैधानिक होने से मामला का अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विवेचना मे लिया गया
इसी क्रम में पुनः मुखबिर से सूचना मिलने पर गवाहों के समक्ष चट्टान पारा नागाबुड़ा में रेड कार्यवाही किया आरोपी कमल सोरी पिता बृज लाल सोरी उम्र 38 वर्ष साकिन नागाबुड़ा जिला गरियाबंद के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमत 1400रू बरामद किया गया, वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामला आबकारी एक्ट धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा दोनो प्रकाणों में आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Comments are closed.

Exit mobile version