जांजगीर-चांपा:
जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के समीप स्थित खोखरा जेल में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक वहां धावा बोल दिया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई इस औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई ने जेल प्रबंधन और बंदियों के बीच हड़कंप मचा दिया।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कुशल निर्देशन में किया गया। संयुक्त टीम में पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सतरूपा तारम एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे दल-बल के साथ मौजूद रहीं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने इस पूरी प्रक्रिया में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जेल के भीतर स्थित सभी बैरकों में प्रवेश कर एक-एक कोने की बारीकी से तलाशी ली। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को परखा, बल्कि जेल की रसोई का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। टीम ने वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ-साथ कैदियों के रहने की सुविधाओं और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्रवाई के पश्चात अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के नियमों के तहत वर्ष में कम से कम दो बार जेल का औचक निरीक्षण करने का वैधानिक प्रावधान है। इसी प्रक्रिया के पालन हेतु जिला प्रशासन और पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया। इस सघन जांच का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकना और सुरक्षा मानकों की सत्यता को सुनिश्चित करना है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- खोखरा जेल में जिला प्रशासन और पुलिस का बड़ा छापा, औचक निरीक्षण से कैदियों और जेल प्रबंधन में मचा हड़कंप
- खरोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कांबिंग गश्त में अपराधियों और शराब कोचियों पर कसा शिकंजा
- सरवाड़ तहसील में गिरदावरी एवं पटवारी की मानसिक बैठक आयोजित
- रायपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: 8 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में ऐतिहासिक ‘पूना मारगेम’: 108 माओवादियों का आत्मसमर्पण, करोड़ों की डंप बरामदगी से टूटी नक्सलवाद की कमर
- रक्तदान कर बनें दूसरों के जीवन की मुस्कान: डॉ द्विवेदी
- जगद्गुरु महाराज जी के करकमलों से मानपुर में स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय की नई शाखा का भव्य शुभारंभ
- बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 130 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों में बदली गई तैनाती.! देखिए पूरी लिस्ट .!!

