एमसीबी/29 अप्रैल 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला उत्खनन एवं तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दैनिक भास्कर में 18 अप्रैल 2026 को प्रकाशित खबर में मनेन्द्रगढ़ जिले से रात के अंधेरे में अवैध कोयला उत्खनन कर पड़ोसी राज्य में तस्करी किए जाने की सूचना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 22 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे चिरमिरी के पोड़ी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रॉली में रेत से ढंककर अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ( CG 16 CR 0241) को पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा कोयले को रेत की परत से छिपाकर परिवहन किया जा रहा था ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके, लेकिन संयुक्त टीम की सतर्कता से यह प्रयास विफल हो गया। जप्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षा की दृष्टि से पोड़ी थाना परिसर में रखा गया है तथा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में रात्रिकालीन निगरानी और छापामार कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि जिले की खनिज संपदा की लूट पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Trending
- लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
- आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
- सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन







