Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.58.34

सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर दमुआ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.44.28

गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरों पर मुस्कान, नीमच पुलिस ने लौटाए 105 मोबाइल

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.38.02

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की दो दिवसीय 26 एवं 27 सितंबर को DLLI (डिस्ट्रिक लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट) संपन्न

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर दमुआ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ
  • गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरों पर मुस्कान, नीमच पुलिस ने लौटाए 105 मोबाइल
  • लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की दो दिवसीय 26 एवं 27 सितंबर को DLLI (डिस्ट्रिक लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट) संपन्न
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 14-15 में भव्य ‘आंगन मिलन समारोह’ आयोजित
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय सतना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1 अक्टूबर को
  • दो दिवसीय आईपीएम कार्यक्रम में किसानों को कीट प्रबंधन की जानकारी
  • बच्चों के भरोसे स्कूल! खुद ताला खोलकर कक्षा में बैठे, शिक्षक का करते रहे इंतजार
  • सतना जिले में अब तक 1435.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - “कैरियर पकड़ाया, मगर सप्लायर कौन? समनापुर में अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल”
क्षेत्रीय खबर

“कैरियर पकड़ाया, मगर सप्लायर कौन? समनापुर में अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल”

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 28, 2026No Comments21 Views
WhatsApp Image 2026 09 28 at 18.36.58

डिंडौरी मध्यप्रदेश

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

 

तीन पेटी शराब ले जाते युवक को रोककर पुलिस को सौंपा, करीब 12,620 रुपए की शराब बरामद होने की जानकारी; कार्रवाई कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

डिंडौरी/समनापुर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के दावों के बीच सोमवार को समनापुर विकासखंड मुख्यालय में सामने आए एक मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दो युवकों ने कथित रूप से तीन पेटी शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को सरेराह रोक लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि कार्रवाई कराने पर संबंधित व्यक्ति ने युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बावजूद युवक पीछे नहीं हटे और शराब पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आशीष सोनवानी और राजेश कुमार यादव बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश गुप्ता नामक व्यक्ति तीन कार्टून लेकर बिछिया गांव की ओर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर युवकों ने उसे रोका। युवकों के मुताबिक कार्टून की जांच करने पर उसमें देशी और अंग्रेजी शराब मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

करीब 12 हजार की शराब मिलने की जानकारी

 

युवकों द्वारा पुलिस को सौंपी गई शराब में 50 पाव प्लेन शराब होने की जानकारी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा एमडी रम के 48 पाव मिलने की बात कही गई है, जिसकी कीमत लगभग 9,120 रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल शराब की अनुमानित कीमत करीब 12,620 रुपये है।

 

शिकायतों के बाद भी नहीं रुका कारोबार तो खुद सड़क पर उतरे युवक

 

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं तो इसकी सप्लाई चेन आखिर टूट क्यों नहीं रही? युवकों का आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं शराब पकड़कर पुलिस को सूचना देनी पड़ी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अवैध शराब गांवों तक किसके संरक्षण अथवा नेटवर्क के जरिए पहुंच रही है और इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए जिम्मेदार विभाग क्या कार्रवाई कर रहे हैं?

 

आवाज उठाने वालों को धमकी का आरोप, सुरक्षा पर भी सवाल

 

मामला केवल शराब पकड़े जाने तक सीमित नहीं है। आशीष और राजेश का आरोप है कि शराब पकड़ने और पुलिस को सूचना देने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार से जुड़े कथित लोगों पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने के बाद यदि शिकायतकर्ताओं को ही धमकियां मिलेंगी तो आम व्यक्ति ऐसे कारोबार के खिलाफ सामने आने का साहस कैसे करेगा?

 

सिर्फ शराब और कैरियर तक कार्रवाई या नेटवर्क तक पहुंचेगी जांच?

 

अब बड़ा सवाल यह भी है कि पुलिस की जांच केवल पकड़ी गई शराब और उसे ले जाने वाले व्यक्ति तक सीमित रहेगी या शराब के स्रोत और गंतव्य की भी पड़ताल होगी। शराब कहां से आई थी, किसने दी थी, बिछिया में किसे पहुंचाई जानी थी और इस तरह की सप्लाई पहले भी की गई या नहीं—इन सवालों के जवाब सामने आने पर ही अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

फिलहाल समनापुर की सड़क पर युवकों द्वारा शराब पकड़ने की घटना ने व्यवस्था के सामने एक सीधा सवाल खड़ा कर दिया है—जब आम युवकों को सड़क पर उतरकर अवैध शराब पकड़नी पड़ रही है, तो इसे रोकने के लिए जिम्मेदार अमला आखिर कहां है?

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार में उपद्रव करने वालों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया भेजा जेल ।

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 18.38.43

2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा और स्वच्छता अभियान, लापरवाही पर कार्रवाई के कलेक्टर ने दिए निर्देश

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 17.33.50

सतना जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ0 सतीश कुमार एस. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

September 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026898
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.58.34 Policewala

सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर दमुआ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

By PolicewalaSeptember 28, 202613

दमुआ में आयोजित 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में बड़ी संख्या…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.44.28

गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरों पर मुस्कान, नीमच पुलिस ने लौटाए 105 मोबाइल

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.38.02

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की दो दिवसीय 26 एवं 27 सितंबर को DLLI (डिस्ट्रिक लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट) संपन्न

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.33.19

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 14-15 में भव्य ‘आंगन मिलन समारोह’ आयोजित

September 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.58.34

सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर दमुआ में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

September 28, 2026
WhatsApp Image 2026 09 28 at 20.44.28

गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरों पर मुस्कान, नीमच पुलिस ने लौटाए 105 मोबाइल

September 28, 2026
Visitors
1913923
This Month : 59298
This Year : 485840
Total Users : 1488160
Views Today : 356
Total views : 6176579
Who's Online : 10
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.