आचार्य श्री को नमन और विकास का नया संकल्प
डोंगरगढ़/रायपुर: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ प्रवास आस्था और विकास का अनूठा संगम रहा। डोंगरगढ़ में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुवे ,उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की, जहाँ प्रदेश के विकास और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
मुख्य आकर्षण:
आचार्य श्री को श्रद्धांजलि: केंद्रीय मंत्री ने चंद्रगिरि तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर नमन किया और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय का भूमि पूजन किया। इस दौरान समाज ने आचार्य श्री को ‘भारत रत्न’ देने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण विकास का बड़ा रोडमैप (GRAMG योजना): * मजदूरों को अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा।
योजना हेतु ₹1,51,282 करोड़ का विशाल बजट आवंटित।
ग्राम सभाओं को अधिकार: गांवों के विकास का निर्णय अब सीधे ग्राम पंचायतें लेंगी ताकि स्थायी संपत्ति का निर्माण हो सके।
आस्था का केंद्र: मंत्री जी ने मां बमलेश्वरी के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
महत्वपूर्ण मुलाकात:
डोंगरगढ़ के कार्यक्रमों के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने और कृषि क्षेत्र में नवाचारों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन
- रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
- DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य
- बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
- उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने रक्षाबंधन पर पेश की अनुकरणीय मिसाल
- तेज रफ़्तार से ऑटो जा घुसा 14चक्का ट्रक के पीछे
- लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
- आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
