35 वर्षों की बेदाग और उत्कृष्ट सेवा का मिला इनाम:

शहडोल:पुलिस विभाग में अपनी निष्ठावान, बेदाग और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष पहचान रखने वाले अनुभवी पुलिस अधिकारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा ने अब जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण थाना कोतवाली शहडोल की कमान संभाल ली है। अपने तीन दशक से अधिक के लंबे कार्यकाल में उन्होंने हमेशा कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखा है और अपनी कार्यकुशलता से हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।

35 वर्षों का गौरवशाली और प्रेरणादायक सफर

​पुलिस सेवा में लगभग 35 वर्षों से लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे राजकुमार मिश्रा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का लोहा हर जगह मनवाया है। पिछले तीन वर्षों से शहडोल जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, और इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली से अपराधियों में खौफ तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

विभिन्न थानों में संभाली जिम्मेदारी

​शहडोल जिले के अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान वे संभाग के कई प्रमुख और संवेदनशील थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:
​थाना देवलोंद
​थाना सीधी
​थाना गोहपारू

​थाना गोहपारू में मिला था कड़ा इम्तिहान और शानदार कामयाबी

​थाना गोहपारू में पदस्थापना के दौरान उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक पेचीदा मामले को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की थी। गोहपारू थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 290/2026 (धारा 137(2) बी.एन.एस.) के तहत एक गुम/अपहृत बालक 16 जुलाई 2026 को घर से बिना बताए चला गया था। बालक की तलाश और दस्तयाबी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन द्वारा ₹30,000/- के इनाम की घोषणा की गई थी।

थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में टीम का शानदार प्रदर्शन और पुरस्कार

​निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के डायरेक्ट मार्गदर्शन और तेजतर्रार कार्यशैली के चलते उनकी पूरी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 15 सितंबर 2026 को उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामा से अपहृत बालक को सकुशल बरामद (दस्तयाब) कर लिया।
​इस सनसनीखेज और सराहनीय कार्य में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा सहित उनकी पूरी टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
​निरीक्षक राजकुमार मिश्रा (थाना प्रभारी/थाना गोहपारू) – ₹6,000/- नगद पुरस्कार
​उनि. रामानंद तिवारी (विवेकक) – ₹8,000/- नगद पुरस्कार
​आरक्षक 161 अजीत कुमार यादव – ₹8,000/- नगद पुरस्कार
​आरक्षक 216 राजकुमार रघुवंशी – ₹8,000/- नगद पुरस्कार
​थानों में अपनी उत्कृष्ट पुलिसिंग और गोहपारू में मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब थाना कोतवाली शहडोल की कमान संभालने पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की पूरी उम्मीद है

अजय पाल

Leave A Reply