abbcc775 ec21 4486 bd48 f7218bcd7c4b
  • नरसिंहपुर जिले के ग्राम सूखाखैरी में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार जिस तरह किसानों के साथ छल कर रही है, उससे किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी

उन्होंने लोकतंत्र की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक चुने हुए विधायक को हटाकर हारे हुए विधायक को बनाना लोकतंत्र की हत्या है। इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने न्यायालय से स्टे लिया है और कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी

*पटवारी ने भाजपा के एक विधायक पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे जुआ खिलाने जैसे कामों में लगे हैं। साथ ही नर्मदापुरम के सांसद पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो खुद को किसान नेता बताते हैं, वे किसानों की समस्याओं को क्यों नहीं सुनते उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खून की आखिरी बूंद तक खड़ी रहेगी और उनकी हर लड़ाई नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version