कार्यालय नगर पालिका परिषद दमुआ के तत्वावधान में आज दिनांक 13/08/2026 दिन गुरुवार को कार्यालय नगर पालिका दमुआ से होते हुए मुख्य मार्ग से रामनगर कालोनी एवं पुराना दमुआ माइनस कालोनी वार्ड क्रमांक 08 एवं नन्दन, 08 नंबर दमुआ, बेरियर रोड से होते हुए पुराना बस स्टैंड से दमुआ होते हुए नवीन बस स्टैंड दमुआ तक नगर के सभी क्षेत्रों का नगर भ्रमण करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई !
रैली में समस्त राजनीतिक दल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर जी, उपाध्यक्ष सुरेश (बबुआ) कश्यप जी समस्त सभापति, पार्षद, नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन, एवं नगरवासियों द्वारा अपना समय देकर विशाल रैली को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया*
साथ ही नगर पालिका परिषद दमुआ में कार्यरत दैनिक वेतन श्रमिक एवं साप्ताहिक श्रमिकों को रक्षा बंधन त्यौहार के चलते एरियस की प्रथम किस्त दी गई जिसमें कर्मचारी द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका एवं पूरी परिषद् का आभार व्यक्त किया







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)