Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
  • नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर
  • ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा
  • कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह और कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल पाला का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद
  • उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद
  • सैफी स्कूल छत्रीबाग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - कांग्रेस के दावों के विपरीत NMC की आधिकारिक मुहर, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटों की अंतिम अनुमति
देश

कांग्रेस के दावों के विपरीत NMC की आधिकारिक मुहर, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटों की अंतिम अनुमति

PolicewalaBy PolicewalaJuly 13, 2026No Comments10 Views
WhatsApp Image 2026 07 13 at 18.33.26

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने जारी किया लेटर ऑफ परमिशन (LoP), शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दावा सही साबित, विपक्ष के आरोपों पर लगा पूर्ण विराम।

मनेंद्रगढ़ – एमसीबी – 

 

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही राजनीतिक बयानबाजी और विपक्ष के आरोपों के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission-NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने 12 जुलाई 2026 को लेटर ऑफ परमिशन (Letter of Permission-LoP) जारी कर दिया है। इसके साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मनेंद्रगढ़ को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 MBBS सीटों के साथ औपचारिक मान्यता एवं प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

WhatsApp Image 2026 07 13 at 18.33.27

भारत सरकार के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा विस्तृत निरीक्षण, आवेदन, दस्तावेजों, आधारभूत संरचना, फैकल्टी तथा अन्य सभी निर्धारित मानकों का परीक्षण करने के बाद यह अनुमति जारी की गई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के आवश्यक मानकों पर खरा उतरा है।

 

स्वास्थ्य मंत्री के भरोसे पर लगी NMC की आधिकारिक मुहर

 

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को लेकर जब कांग्रेस नेताओं ने लगातार बयानबाजी करते हुए इसकी अनुमति पर सवाल उठाने शुरू किए थे, तब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया के समक्ष पूरे विश्वास के साथ कहा था कि “मनेंद्रगढ़ का सरकारी मेडिकल कॉलेज इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज सभी आवश्यक पैरामीटर, मानकों और दस्तावेजों में पूरी तरह खरा उतरेगा तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से अनुमति अवश्य मिलेगी।”

 

अब 12 जुलाई 2026 को NMC द्वारा आधिकारिक लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री का यह विश्वास और सरकार का संकल्प पूरी तरह सही साबित हुआ है। आधिकारिक अनुमति पत्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार ने जो दावा किया था, वह केवल घोषणा नहीं बल्कि पूरी तैयारी और निर्धारित मानकों पर आधारित था।

 

NMC ने क्या कहा?

 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि आवेदन, निरीक्षण रिपोर्ट तथा सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच के बाद Government Medical College Manendragarh (Chhattisgarh) को 50 MBBS सीटों के साथ संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

 

यह मेडिकल कॉलेज Pandit Deendayal Upadhyay Memorial Health Science & Ayush University, Chhattisgarh से संबद्ध रहेगा तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

 

 

विपक्ष के आरोपों पर लगा पूर्ण विराम

 

पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा यह कहा जा रहा था कि मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को अनुमति नहीं मिलेगी अथवा आवश्यक मानकों में कमी के कारण इसकी स्वीकृति अटक सकती है। लेकिन अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के आधिकारिक लेटर ऑफ परमिशन ने उन सभी दावों और आशंकाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आधिकारिक अनुमति पत्र सामने आने के बाद विपक्ष के आरोप स्वतः निराधार साबित हो गए हैं। जिन दस्तावेजों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए जा रहे थे, उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति प्रदान कर दी।

 

 

इन शर्तों के अधीन मिली स्वीकृति

 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने अनुमति के साथ कई आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की हैं—

 

मेडिकल कॉलेज को सभी निर्धारित मानकों का निरंतर पालन करना होगा।

 

अस्पताल, फैकल्टी, उपकरण एवं आधारभूत सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप बनाए रखनी होंगी।

 

भविष्य के निरीक्षणों में किसी प्रकार की कमी मिलने पर आयोग आवश्यक कार्रवाई कर सकेगा।

 

कॉलेज को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फैकल्टी, छात्रों, अस्पताल सेवाओं एवं अन्य जानकारी नियमित रूप से अपडेट करनी होगी।

 

बायोमेट्रिक, CCTV, हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से संचालित करनी होंगी।

क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

 

मेडिकल कॉलेज को अनुमति मिलने से अब एमसीबी जिले, सरगुजा संभाग तथा आसपास के हजारों विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल मेडिकल शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

 

दस्तावेजों ने दिया जवाब,* *राजनीति हुई बेअसर”

 

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को लेकर लंबे समय से राजनीतिक बयानबाजी जारी थी, लेकिन अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के आधिकारिक आदेश ने पूरी तस्वीर स्पष्ट कर दी है। विकास कार्यों पर उठे सवालों का सबसे मजबूत उत्तर सरकारी दस्तावेज और परिणाम होते हैं। NMC द्वारा जारी Letter of Permission ने सरकार की मंशा, प्रशासन की तैयारी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के भरोसे—तीनों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

 

राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के आरोपों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जिस मुद्दे पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, उसी मुद्दे पर अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के आधिकारिक आदेश ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

 

 

बॉक्स में

 

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली ये मंजूरी

 

 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की स्वीकृति

 

मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा Letter of Permission जारी

 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रारंभ

 

50 MBBS सीटों की मंजूरी

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष विश्वविद्यालय से संबद्धता

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दावा हुआ सही साबित

 

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल शिक्षा का नया अध्याय शुरू

 

संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Breaking News CG News Chhattisgarh Medical College Chhattisgarh News Education News Government Medical College Government Medical College Manendragarh Hindi News India News Latest News LoP Manendragarh Medical College MARB MBBS 2026 MBBS Admission 2026 MBBS Seats Medical College News Medical Education Medical News National Medical Commission News Update NMC Approval NMC Letter of Permission Shyam Bihari Jaiswal Trending News
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026742
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37 देश

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

By PolicewalaSeptember 18, 202619

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्यों को गति देने, पीएम ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
Visitors
1891355
This Month : 36730
This Year : 463272
Total Users : 1465592
Views Today : 3539
Total views : 6112077
Who's Online : 13
Server Time : 2026-09-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.