रायपुर। श्री क्रांति संघ गणेशोत्सव समिति द्वारा पुरानी बस्ती थाना के सामने कंकाली नाका चौक पर परंपरानुसार इस वर्ष भी भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।

आकर्षक साज-सज्जा एवं विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
गणेशोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा सोमवार 21 सितंबर को संध्याकालीन आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुधीर तंबोली ने भी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version