कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की तलाश कर उनकी सकुशल दस्तयाबी हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस द्वारा गुमशुदा 24 वर्षीय महिला को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 04.10.2026 को फरियादी द्वारा थाना बहोरीबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों एवं रिश्तेदारियों सहित आसपास संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चलने पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 515/26, धारा 140(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब किया। दस्तयाबी के पश्चात महिला से पूछताछ की गई, जिसमें उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होना नहीं बताया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद गुमशुदा महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार, सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्र.आरक्षक 786 के के शुक्ला एवं महिला आरक्षक 766 वंदना रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed.

Exit mobile version