कोतवाली पुलिस ने मिशन ग्राउंड से 2, करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने ग्राम भेण्ड्री से 5 और सिहावा पुलिस ने ग्राम सांकरा से 8 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 44,890 रुपये नगद और 52-52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version