Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 18 at 20.07.01

पैसा दोगुनी करने की लालच देकर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
07db1194 93ef 4bb6 9cc2 e76013a3fa54

छिंदवाड़ा पुलिस का बढ़ा मान! ASP आशीष खरे जी को राष्ट्रपति पदक

August 18, 2026
b80aa549 6ec1 41e0 adff b8c084179bcb

खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पैसा दोगुनी करने की लालच देकर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा पुलिस का बढ़ा मान! ASP आशीष खरे जी को राष्ट्रपति पदक
  • खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस
  • एसडीअम से लेकर कलेक्टर तक आवेदन फिर भी नहीं हुआ किसान की समस्या का समाधान
  • रायपुर में 23 अगस्त को उमड़ेगा शिवभक्तों का विराट जनसैलाब, 10 हजार कांवड़िये करेंगे बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक
  • सनातन कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,,,
  • रक्षक ही बना भक्षक! राजस्व निरीक्षक रामपाल सिंह पर किसान की जमीन हड़पने का गंभीर आरोप;
  • चार माह से तैयार नवीन भवन, फिर भी पुराने भवन में लग रही कक्षाएं
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - एसडीअम से लेकर कलेक्टर तक आवेदन फिर भी नहीं हुआ किसान की समस्या का समाधान
Policewala

एसडीअम से लेकर कलेक्टर तक आवेदन फिर भी नहीं हुआ किसान की समस्या का समाधान

PolicewalaBy PolicewalaAugust 18, 2026No Comments1 Views
e537def0 64ae 43ca 8525 4a5d26fa53f7

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

8e2f40b6 41eb 473c 8031 141c644422c6

जबलपुर–डिंडौरी नेशनल हाईवे के शहपुरा बाईपास का मामला, किसान महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर

शहपुरा। जबलपुर–डिंडौरी नेशनल हाईवे के शहपुरा बाईपास पर सड़क निर्माण के दौरान बनी पुलिया और जल निकासी की अव्यवस्था अब एक किसान के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खेत में पानी भरने से खेती प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए किसान राधाचरण यादव ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन आवेदनों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। किसान का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या जस की तस बनी हुई है।

c58d33c5 dfb2 4af7 9877 f993f291f621

मामले को लेकर किसान ने सबसे पहले 14 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शहपुरा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि जबलपुर से अमरकंटक की ओर बन रहे नेशनल हाईवे के बाईपास और जबलपुर–निवास मार्ग के बीच उसकी कृषि भूमि स्थित है। किसान के अनुसार वह इसी भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

477918e8 62c5 4299 884b cb879ba1a0af

आवेदन में आरोप लगाया गया कि निर्माण एजेंसी/ठेकेदार द्वारा खेत के पास पुलिया को ऊंचा कर दिए जाने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। इसके चलते पानी खेत में जमा हो रहा है और खेती करना मुश्किल हो गया है। किसान ने मौके की जांच कर खेत से पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की थी।

01fc2384 bcd6 4765 ac7b bb522c15eadb

इसके बाद 22 जुलाई को फिर एसडीएम शहपुरा के नाम आवेदन दिया गया। इसमें किसान ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ। खेत में पानी भरा होने के कारण वह कृषि कार्य नहीं कर पा रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया कि यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

समस्या का समाधान नहीं होने पर किसान ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर डिंडौरी के नाम भी आवेदन दिया। इसमें उसने दोबारा पूरी स्थिति बताते हुए जबलपुर–डिंडौरी मार्ग पर स्थित पुलिया से पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। आवेदन के मुताबिक खेत में लगातार पानी जमा होने से फसल प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

1e15619b dcf4 4ef5 917e 233ae14f207c

अधिकारियों के दरवाजे पर पहुंचते रहे, खेत में जमा होता रहा पानी

लगातार तीन स्तरों पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। किसान का कहना है कि उसकी समस्या केवल खेत में पानी भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उसकी आजीविका प्रभावित हो रही है। यदि जल निकासी की व्यवस्था समय रहते नहीं की गई तो आगामी फसल पर भी इसका असर पड़ सकता है।

निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल

मामला नेशनल हाईवे के शहपुरा बाईपास से जुड़ा होने के कारण सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। किसान के आरोपों की मौके पर तकनीकी जांच कर यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि पुलिया की ऊंचाई, सड़क निर्माण अथवा अन्य निर्माण कार्य के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ है या नहीं।

फिलहाल किसान की मांग है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण कराकर खेत से पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराए, ताकि वह अपनी कृषि भूमि पर सामान्य रूप से खेती कर सके। अब देखना यह है कि तीन आवेदनों के बाद प्रशासन की नजर इस समस्या पर कब पड़ती है और किसान को कब राहत मिलती है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 18 at 20.07.01

पैसा दोगुनी करने की लालच देकर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
07db1194 93ef 4bb6 9cc2 e76013a3fa54

छिंदवाड़ा पुलिस का बढ़ा मान! ASP आशीष खरे जी को राष्ट्रपति पदक

August 18, 2026
b80aa549 6ec1 41e0 adff b8c084179bcb

खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस

August 18, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,270
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026770
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026619
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 18 at 20.07.01 Policewala

पैसा दोगुनी करने की लालच देकर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By PolicewalaAugust 18, 20262

सतना मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक महोदय हंसराज सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
07db1194 93ef 4bb6 9cc2 e76013a3fa54

छिंदवाड़ा पुलिस का बढ़ा मान! ASP आशीष खरे जी को राष्ट्रपति पदक

August 18, 2026
b80aa549 6ec1 41e0 adff b8c084179bcb

खबर का हुआ असर: करोड़ों की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार-अधिकारी को नोटिस

August 18, 2026
e537def0 64ae 43ca 8525 4a5d26fa53f7

एसडीअम से लेकर कलेक्टर तक आवेदन फिर भी नहीं हुआ किसान की समस्या का समाधान

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 18 at 20.07.01

पैसा दोगुनी करने की लालच देकर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
07db1194 93ef 4bb6 9cc2 e76013a3fa54

छिंदवाड़ा पुलिस का बढ़ा मान! ASP आशीष खरे जी को राष्ट्रपति पदक

August 18, 2026
Visitors
1829986
This Month : 42456
This Year : 401903
Total Users : 1404223
Views Today : 3354
Total views : 5952425
Who's Online : 12
Server Time : 2026-08-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.