Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
53f8e7a6 66c7 4d26 9ac7 f44363a49cde

शराब दुकानों में रेट लिस्ट व बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का कदम

May 4, 2026
2715e07c 8874 4b7c b57d e50936e4602c

रामीण अंचलों में पेयजल संकट से राहत की पहल, 25 नए हैंडपंप स्वीकृत

May 4, 2026
WhatsApp Image 2026 05 04 at 19.49.12

एक दवा और जिंदगी तबाह: एक्सपायरी दवा के आरोप में महिला पैरालाइज, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शराब दुकानों में रेट लिस्ट व बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का कदम
  • रामीण अंचलों में पेयजल संकट से राहत की पहल, 25 नए हैंडपंप स्वीकृत
  • एक दवा और जिंदगी तबाह: एक्सपायरी दवा के आरोप में महिला पैरालाइज, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल
  • शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. विष्णु दास मिश्रा सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित
  • वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
  • सुशासन तिहार का असर: दिव्यांग दिलीप लकड़ा को मिला सम्मान और सहारा
  • साधारण परिवारों की असाधारण बेटियां: जिले की 03 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान
  • साधारण परिवारों की असाधारण बेटियां: जिले की 03 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - एक दवा और जिंदगी तबाह: एक्सपायरी दवा के आरोप में महिला पैरालाइज, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल
Policewala

एक दवा और जिंदगी तबाह: एक्सपायरी दवा के आरोप में महिला पैरालाइज, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल

PolicewalaBy PolicewalaMay 4, 2026No Comments104 Views
WhatsApp Image 2026 05 04 at 19.49.12

शहडोल मध्यप्रदेशWhatsApp Image 2026 05 04 at 19.49.12 1

शहडोल। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिंहपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की कथित लापरवाही से एक 65 वर्षीय महिला के पैरालाइज होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी 65 वर्षीय रामकली पति भैयालाल पाल अपनी नातिन की शादी के बाद चौथी लेने डिंडौरी जिले के समनापुर जा रही थीं। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान सिंहपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर से उन्हें “ओड़म” नामक दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि दवा लेने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय तेजी से गिरावट आई।
बताया गया कि किसी तरह परिजन उन्हें समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान वे पैरालाइज हो गईं।
परिजनों ने सीधे तौर पर मेडिकल स्टोर संचालक पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा दी गई और दवा की गुणवत्ता संदिग्ध थी। यदि समय रहते सही उपचार मिलता, तो स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।
इस घटना ने जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर दवा दुकानों पर बिना पर्चे के दवा वितरण और एक्सपायरी दवाओं की जांच को लेकर विभागीय उदासीनता सामने आती रही है, लेकिन इस मामले ने संभावित लापरवाही के खतरनाक परिणाम को उजागर कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में दवा दुकानों की नियमित जांच नहीं होती, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने मांग की है कि दोषी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय की जाए।
फिलहाल, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल मेडिकल स्टोर संचालक की बड़ी लापरवाही होगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

53f8e7a6 66c7 4d26 9ac7 f44363a49cde

शराब दुकानों में रेट लिस्ट व बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का कदम

May 4, 2026
2715e07c 8874 4b7c b57d e50936e4602c

रामीण अंचलों में पेयजल संकट से राहत की पहल, 25 नए हैंडपंप स्वीकृत

May 4, 2026
5f2a2b4e befb 4982 8863 32fbf243a4a0 2

रायपुर: नन्हे सितारों की प्रतिभा से सजा श्री बालाजी विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव

May 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026711
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026537
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026532
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026507
Don't Miss
53f8e7a6 66c7 4d26 9ac7 f44363a49cde Policewala

शराब दुकानों में रेट लिस्ट व बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का कदम

By PolicewalaMay 4, 20263

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी, 04 मई 2026जिले में शराब विक्रय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2715e07c 8874 4b7c b57d e50936e4602c

रामीण अंचलों में पेयजल संकट से राहत की पहल, 25 नए हैंडपंप स्वीकृत

May 4, 2026
WhatsApp Image 2026 05 04 at 19.49.12

एक दवा और जिंदगी तबाह: एक्सपायरी दवा के आरोप में महिला पैरालाइज, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
WhatsApp Image 2026 05 04 at 18.29.17

शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. विष्णु दास मिश्रा सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
53f8e7a6 66c7 4d26 9ac7 f44363a49cde

शराब दुकानों में रेट लिस्ट व बारकोड अनिवार्य, पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का कदम

May 4, 2026
2715e07c 8874 4b7c b57d e50936e4602c

रामीण अंचलों में पेयजल संकट से राहत की पहल, 25 नए हैंडपंप स्वीकृत

May 4, 2026
Visitors
1617521
This Month : 10295
This Year : 189438
Total Users : 1191758
Views Today : 3124
Total views : 5520867
Who's Online : 17
Server Time : 2026-05-04
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.