रायपुर
चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को एक नया आयाम दिया है। अस्पताल परिसर में आयोजित लगभग 450 सदस्यीय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम की विशेष बैठक में इस अभियान को हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्र-समर्पण का प्रतीक बताया गया।
संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ मात्र एक औपचारिक सरकारी योजना नहीं, अपितु प्रत्येक भारतवासी का परम कर्तव्य है। उन्होंने स्टाफ को प्रेरित करते हुए घोषणा की कि संस्थान अपने सभी कर्मचारियों को तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराएगा ताकि हर घर में स्वाभिमान से राष्ट्रध्वज लहरा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्ची चिकित्सा सेवा केवल रुग्ण-उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा निभाने में निहित है।
इस अवसर पर अस्पताल की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने भी आमजनों से एकजुट होकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराने की भावपूर्ण अपील की।
30 से 200 बिस्तरों तक का गौरवशाली सफर
उल्लेखनीय है कि मात्र 30 बिस्तरों से आरंभ हुआ उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल आज 200 बिस्तरों वाला आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी केंद्र बन चुका है। एनएबीएच (NABH) मान्यता प्राप्त यह संस्थान केंद्र व राज्य सरकार के साथ-साथ रेलवे जैसे प्रमुख शासकीय संस्थानों के लिए भी एक विश्वसनीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित है।
संस्थान के इस राष्ट्रहितैषी प्रयास की जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की जा रही है। hospital परिवार का यह कदम चिकित्सा क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की एक अनुपम मिसाल बन गया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)