*उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्यवाही: दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद अकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उमरियापान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 05.06.2026 को थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम महनेर के रहने वाले रोहित चौधरी ने उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाया और करौंदी आश्रम के पीछे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत धारा 137(2),65(1) बी.एन.एस. एवं 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात् आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा उसे जिला जेल कटनी में निरुद्ध कर दिया गया है।
**सराहनीय भूमिका:** उक्त गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उनि मेघा मिश्रा महिला थाना उनि भरत सिंह मार्को, स.उ.नि. गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुवेल, सतेन्द्र चौरसिया, योगेश पटेल व नीलेश पटेल की विशेष भूमिका रही।
जितेंद्र मिश्रा कटनी







