कटनी।

उमरियापान थाना पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 95 वर्षीय वृद्ध को सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 को थाना उमरियापान पुलिस को बरौदा निवासी रामचरण बर्मन (95 वर्ष) सड़क पर पसीने से लथपथ, लाठी के सहारे पैदल अपने घर की ओर जाते हुए मिले। वृद्ध की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें तत्काल डायल-112 वाहन में बैठाया, जलपान कराया और प्रेमपूर्वक उनका नाम-पता पूछकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।
घर पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि रामचरण बर्मन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं। पुलिस द्वारा उन्हें सकुशल घर पहुंचाए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया एवं डायल-112 के पायलट इन्द्रराज पौराणिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उमरियापान पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जितेन्द्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version