Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.16.26

धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.09.05

चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 15.55.47

खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर
  • चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं
  • खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार
  • धमतरी: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यातायात पुलिस बिना लाइसेंस और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर सीधे उनके अभिभावकों (माता-पिता) पर शिकंजा कस रही है।
  • 8 इनामी माओवादियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण: ₹49 लाख का था इनाम, 5 महिलाएं शामिल
  • उफनते नाले ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, चारपहिया वाहन में हुआ सुरक्षित प्रसव
  • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट: गरियाबंद में बाढ़ जैसे हालात, उफान पर नदियां
  • अब चुप नहीं रहेगी बेटी! मासिक धर्म और महिला कानूनों पर PGBT में खुलकर हुई बात
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - उफनते नाले ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, चारपहिया वाहन में हुआ सुरक्षित प्रसव
Policewala

उफनते नाले ने रोकी जिंदगी की रफ्तार, चारपहिया वाहन में हुआ सुरक्षित प्रसव

PolicewalaBy PolicewalaJuly 29, 2026Updated:July 29, 2026No Comments10 Views
db5c8cc1 fb2e 4218 9972 1f114b620db1

पुल के अभाव ने बढ़ाई मुश्किलें, स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से मां और नवजात सुरक्षित

गरियाबंद। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की गंभीर चुनौती एक बार फिर सामने आई। जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम भेजराडीही की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल ले जाते समय उफनते नाले ने रास्ते में रोक दिया। हालात ऐसे बने कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने इक्को वाहन में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तेज प्रसव पीड़ा होने पर महिला को घुटकुनवापरा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच के दौरान प्रसव को जोखिमपूर्ण मानते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन महिला को इक्को वाहन से जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन घुटकुनवापरा के समीप स्थित नाला लगातार बारिश के कारण उफान पर था। जलस्तर बढ़ने से वाहन आगे नहीं बढ़ सका और महिला को स्ट्रेचर से नाला पार कराने की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई और महिला ने वाहन के भीतर ही शिशु को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और ग्रामीणों ने तत्काल प्रसव कराते हुए मां और नवजात को सुरक्षित संभाला। इसके बाद दोनों को वापस घुटकुनवापरा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के दशकों बाद भी इस नाले पर पुल-पुलिया का निर्माण नहीं हो सका, जबकि कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों को लिखित आवेदन और मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यह नाला जानलेवा बन जाता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण हो गया होता, तो गर्भवती महिला को रास्ते में इस तरह की कठिन परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी और बारिश के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और ग्रामीणों की तत्परता ने संभावित बड़े हादसे को टालते हुए मां और नवजात दोनों की जान सुरक्षित बचा ली।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

b7fe26de 9aab 4049 a97f d4e1e9fca90b

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.16.26

धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.09.05

चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 15.55.47

खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार

July 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026838
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026763
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.16.26 Policewala

धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर

By PolicewalaJuly 29, 20261

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.09.05

चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 15.55.47

खुदाई का सोना’ बताकर पीतल के आभूषण बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई से तीन गिरफ्तार

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 15.43.03 1

धमतरी: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यातायात पुलिस बिना लाइसेंस और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर सीधे उनके अभिभावकों (माता-पिता) पर शिकंजा कस रही है।

July 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.16.26

धमतरी में मूसलाधार बारिश का कहर: नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट पर

July 29, 2026
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.09.05

चिरमिरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही है सुदृढ़, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बढ़ीं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं

July 29, 2026
Visitors
1783501
This Month : 54441
This Year : 355418
Total Users : 1357738
Views Today : 2065
Total views : 5861893
Who's Online : 9
Server Time : 2026-07-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.