Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *उज्जैन में गूंजी टैक्स प्रोफेशनल्स की आवाज, उमराव सिंह यादव बने नेशनल चेयरमैन*
क्षेत्रीय खबर

*उज्जैन में गूंजी टैक्स प्रोफेशनल्स की आवाज, उमराव सिंह यादव बने नेशनल चेयरमैन*

PolicewalaBy PolicewalaJune 6, 2026No Comments59 Views
WhatsApp Image 2026 06 06 at 16.26.35

मध्यप्रदेश  छतरपुर

 

*उज्जैन में गूंजी टैक्स प्रोफेशनल्स की आवाज, उमराव सिंह यादव बने नेशनल चेयरमैन*

 

*एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल की 7वीं वार्षिक बैठक एवं नेशनल टैक्स कॉन्फ्रेंस संपन्न,*

 

 *GSTAT में अंग्रेजी की अनिवार्यता का विरोध, देशभर के प्रतिनिधियों ने रखे विचार*

 

उज्जैन। एसोसिएशन ऑफ टैक्स पेयर्स एंड प्रोफेशनल की 7वीं वार्षिक बैठक एवं नेशनल टैक्स कॉन्फ्रेंस धार्मिक नगरी उज्जैन में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कराधान व्यवस्था, जीएसटी से जुड़ी चुनौतियों, आयकर कानूनों और संगठन के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि कर क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं प्रोफेशनल्स देश के आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि करदाताओं द्वारा जमा किए गए टैक्स से ही देश के विकास की आधारशिला मजबूत होती है। महापौर ने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ में सभी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि शहर के विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और व्यापारी वर्ग भी इस आयोजन के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग कर रहा है।

 

विशिष्ट अतिथि अशोक मोदी (कोरबा) ने जीएसटी से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अपेक्षा जताई कि संस्था इन मुद्दों को सक्षम मंचों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन अंजनी कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) ने की। मंच पर राष्ट्रीय को-चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव पराग सिंहल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, मध्यप्रदेश चैप्टर अध्यक्ष राजेश्वर दयाल एवं प्रदेश महासचिव रविन्द्र खरे उपस्थित रहे।

 

*GSTAT में अंग्रेजी की बाध्यता पर उठी आवाज*

 

राष्ट्रीय महासचिव पराग सिंहल (आगरा) ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) में अपील केवल अंग्रेजी भाषा में दाखिल करने की अनिवार्यता का संगठन ने पुरजोर विरोध किया है। इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री, प्रधान पीठ के चेयरमैन तथा मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 351 तथा राजभाषा अधिनियम 1963 की भावना के अनुरूप हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं को भी समान महत्व मिलना चाहिए।

 

*विशेषज्ञों ने साझा की कराधान की नई जानकारियां*

 

तकनीकी सत्र में इंदौर के सीए राजेश मेहता ने आयकर अधिनियम 2025 एवं आयकर नियमावली 2026 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भोपाल के सीए नवनीत गर्ग ने जीएसटी से जुड़े वैधानिक एवं तकनीकी नोटिसों तथा अपीलों की बारीकियों को समझाया। वहीं मुरादाबाद के अधिवक्ता शिशिर गुप्ता ने GSTAT में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।

 

*नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन*

 

सम्मेलन के अंतिम सत्र में संस्था की वार्षिक बैठक एवं द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न कराए गए। चुनाव समिति के चेयरमैन अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव (सुलतानपुर) एवं अधिवक्ता रुपेन्द्र सिंह चौहान (इटावा), राजेंद्र अग्रवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।WhatsApp Image 2026 06 06 at 16.26.36

 

राष्ट्रीय चेयरमैन पद के लिये जयपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता उमराव सिंह यादव का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर सदन ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी।

 

नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार गुप्ता (कानपुर) को को-चेयरमैन अधिवक्ता संवर्ग, पराग सिंहल (आगरा) को को-चेयरमैन करदाता संवर्ग, राजेश्वर दयाल (भोपाल) को राष्ट्रीय महासचिव, अखिलेश अग्निहोत्री (छतरपुर) को संयुक्त सचिव तथा संदीप बंसल (फिरोजाबाद ) को कोषाध्यक्ष चुना गया।WhatsApp Image 2026 06 06 at 16.26.35 1

 

इसके अतिरिक्त मोहित अग्रवाल (मुरादाबाद), सीए स्वप्निल मुनोट (पुणे), विष्णु भारद्वाज (जयपुर) एवं आरके बंग (इटारसी) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मिर्जापुर के अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया।

 

*सम्मान, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्रों का वितरण*

 

कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय चेयरमैन अंजनी कुमार श्रीवास्तव, को-चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव पराग सिंहल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर दयाल, प्रदेश महासचिव रविन्द्र खरे, नेशनल फोरम मप्र चेप्टर के एग्जीक्यूटिव मेंबर अभिषेक खरे, आरके बंग, अवधेश शाह, अंकुर अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, अमित खरे, संजय मिश्रा, हरि सिंह वर्मा तथा पवन मंडोवरा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

 

सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

*ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*

 

कार्यक्रम में गोविन्द सरन अग्रवाल, अभिषेक सक्सैना, नीरज खरे,हिमांशु मिश्रा, रमेश कुमार पाल, संजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनुरुद्ध सिंह, दीपक गोयल, गोविन्द मल्होत्रा, शिव शुक्ला, रामचन्द यादव, पवन गौतम सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन अंकुर अग्रवाल ने किया, जबकि अंत में मध्यप्रदेश चैप्टर अध्यक्ष राजेश्वर दयाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट निर्देश अग्रवाल 

सागर संभागीय ब्यूरो

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20262

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1951047
This Month : 32272
This Year : 522964
Total Users : 1525284
Views Today : 11824
Total views : 6266872
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.