आगामी बजट में सेवा समिति के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा – महापौर श्री मुकेश टटवाल

रविवार को ग्रांड होटल स्थित महापौर विश्राम गृह कार्यालय पर उज्जैन शहर के सेवा समिति सदस्यों का महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जिस प्रकार से बाबा महाकालेश्वर की सवारी, उज्जैन शहर में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन, पर्व स्नान, पंचकोशी यात्रा, यातायात व्यवस्था इत्यादि में जिस प्रकार से सेवा भाव से सेवा का कार्य किया जाता है इसी उपलक्ष्य में सेवा समिति के अध्यक्ष, सचिव, दल नायकों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया*
*उल्लेखनीय है की सेवा समिति का गठन सन 1913 में किया गया लगभग 113 साल से अधिक समय से लगातार सेवा समिति श्रद्धा भाव से कार्य करते हुए आ रही है
महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा समिति के सदस्यों का उज्जैन के नागरिकों की ओर से नागरिक अभिनंदन पहली बार आयोजित किया गया यह संस्था वर्षों से सेवा कार्य समर्पण, अनुशासन एवं मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवा कार्य करती आ रही है इसलिए सेवा समिति के लिए आगामी नगर निगम बजट में पृथक से बजट प्रावधान करते हुए मद बनाया जाएगा साथ ही महापौर की घोषणा अनुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्री सुविधा केंद्र पर भी सेवा समिति के सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा सेवा समिति के सदस्य स्वयं अपने मन भाव से निः स्वार्थ भाव से सेवा करते हैं आप सभी इस सेवा समिति में नए लोगों युवाओं को भी प्रेरित करें जिसमें यह निः स्वार्थ भावना एवं श्रद्धा से कार्य को करें सेवा सम्मान के अंतर्गत 70 से 80 सेवा सदस्यों को सम्मानित करने का कार्य किया गया
इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्री पंकज चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि श्री बाबूलाल बाघेला, सेवा समिति अध्यक्ष श्री सुभाष गौड़, श्री महेश बैंस, श्री शिव नारायण सोलंकी, श्री अशोक मंडलोई एवं सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Leave A Reply

Exit mobile version