बिलासपुर
नए आपराधिक कानूनों के तहत विवेचना को तकनीकी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बिलासपुर *श्री रामगोपाल गर्ग*, उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर *श्री रजनेश सिंह* की उपस्थिति में MDT उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विवेचकों को घटनास्थल से सीधे *डिजिटल साक्ष्य ‘ई-साक्ष्य’* संकलित करने के लिए *Mobile Data Terminal (MDT)* डिवाइस प्रदान किए गए।
पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर जिले को 208 MDT डिवाइस प्राप्त
नए कानूनों के लागू होने के बाद डिजिटल साक्ष्यों के संकलन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानों और साइबर सेल के लिए MDT डिवाइस वितरित किए गए हैं। *बिलासपुर जिले में कुल 208 डिवाइस* प्रदान किए गए हैं।
MDT से विवेचना में आएगी तेजी
1. निजी मोबाइल की जरूरत नहीं:* अब विवेचकों को अपने निजी मोबाइल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। इससे मेमोरी फुल होने या डेटा डिस्टर्ब होने की समस्या समाप्त होगी।
2.सीधा अपलोड:* इन उपकरणों के माध्यम से घटनास्थल से ही ‘ई-साक्ष्य’ को सीधे *CCTNS पोर्टल* पर अपलोड किया जा सकेगा।
3. त्वरित न्याय:* इससे इन्वेस्टिगेशन में तेजी आएगी और माननीय न्यायालय में जल्द चालान पेश कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी।
कार्यक्रम में IGP श्री रामगोपाल गर्ग एवं SSP श्री रजनेश सिंह ने सभी विवेचकों को MDT डिवाइस का सही उपयोग कर साक्ष्य संकलन को मजबूत करने के निर्देश
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709
