नीमच, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नीमच शहर अध्यक्ष श्री ओम दीवान के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा जी बामणिया से विस्तृत चर्चा कर पार्षदों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया !!

ज्ञापन में बताया गया कि माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ की द्वितीय अपील क्र. 2613/2022 के आदेश से हम अवगत हैं और हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं। यह मांग न्यायालय के विरुद्ध नहीं, बल्कि उक्त भूमि पर दशकों से ईंट भट्टा व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले परिवारों की आजीविका सुरक्षा को लेकर है।

प्रमुख मांगें:
1. प्रभावित व्यवसायियों का सर्वे कर पात्रता तय की जाए
2. वैकल्पिक भूमि पर बिजली, पानी, सड़क की सुविधा दी जाए
3. वैकल्पिक स्थल पर नियमानुसार पट्टा/लाइसेंस दिया जाए
4. विस्थापन से पूर्व सामान शिफ्ट करने हेतु समय व सहयोग दिया जाए
5. कारीगरों व श्रमिकों के लिए अलग कार्यस्थल की व्यवस्था हो
6. संयुक्त बैठक आयोजित की जाए

प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम दीवान, श्रीमती मनीषा दीवान (पार्षद वार्ड 10),हरगोविंद दीवान (पार्षद वार्ड 09), भारत सिंह अहीर (पार्षद वार्ड 11) उपस्थित रहे !!

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

Leave A Reply

Exit mobile version