इंदौर

थाना लसूड़िया पुलिस ने एक बदमाश को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 साल के बंटी साहू के रूप में हुई है, जो विस्तारा कांकड, गोयल ग्रीन का रहने वाला है।
कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि डीमार्ट निपानिया के सामने खाली मैदान में एक संदिग्ध युवक हथियार लिए खड़ा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा तो तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला।
पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पिस्टल का सोर्स पता करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। जप्त पिस्टल की कीमत करीब 25 हजार बताई जा रही है।

रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version