इंदौर
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
I4C और NCRP पोर्टल से मिले डेटा के आधार पर OPERATION MATRIX के तहत यूको बैंक महू शाखा के एक म्यूल खाते की जांच की गई। इस खाते से तमिलनाडु, बंगाल, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायतें मिलीं।
जांच में पता चला कि दीपक राव ने अपना बैंक खाता और ओटीपी वाली सिम गौरव राठौर को देकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।
केस नंबर: 0137/2026, धारा 318(4), 3(5) BNS
गिरफ्तार आरोपी:
1. दीपक राव – 12वीं पास, अंडे का ठेला लगाता है, निवासी महू
2. गौरव राठौर – http://B.Com, प्राइवेट जॉब, निवासी लसूडिया
जब्ती: 4 मोबाइल, 8 एक्टिव सिम, 10 पासबुक, 11 ATM कार्ड।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







