*पन्ना/अजयगढ़*
*आरक्षक भूरी सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
*अजयगढ़।* अजयगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक भूरी सिंह के देवेंद्रनगर स्थानांतरण होने पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर, एसआई रतिराम प्रजापति, प्रधान आरक्षक इंदर सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर ने आरक्षक भूरी सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन किया है। उनके सहयोगात्मक व्यवहार और कार्यशैली को सदैव याद रखा जाएगा।
विदाई समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भूरी सिंह के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नई पदस्थापना पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
आरक्षक भूरी सिंह ने भी अजयगढ़ थाना परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिले सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन को वे हमेशा याद रखेंगे।
इस अवसर पर थाना स्टाफ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।
रिपोर्ट- संदीप चतुर्वेदी







