वृंदावन, मथुरा।

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का समर्थन करते हुए संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर कहा,

“अब समय आ गया है कि भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया को एक सुंदर अनुभव कराए। इस अभियान में संत और संघ मिलकर कार्य करेंगे।”

उन्होंने कहा, “संत अपना काम करेंगे और हम डंडा लेकर दरवाजे पर खड़े रहेंगे, यही हमारी ड्यूटी है।” वृंदावन स्थित संत मलूक पीठ में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने यह भी कहा कि समाज को गो-भक्त बनाया जाए तो गो-हत्या अपने आप रुक जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं, वे भी गो-हत्या रोकना चाहते हैं।

रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Leave A Reply

Exit mobile version