इंदौर

 

आबकारी विभाग का अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही

देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व एवं ADEO सी के साहू तथा वृत्त- भोई मोहल्ला उप-निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा ने चेकिंग के दौरान नगर निगम कार्यालय के पीछे से दो पहिया वाहन क्रमांक-MP09-AU-4449 जुपिटर स्कूटर गाड़ी को रोक कर तलाशी लेने पर 12 बोतल रॉकफोर्ड की विदेशी मदिरा व्हिस्की 9 लीटर अवैध मदिरा जप्त कर आरोपी प्रवीण पिता कैलाश अलोने एवं रोहित पिता तेरसिंह के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीकृत किया ,, मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य 136240 रुपये है ,,वहीँ दूसरी कार्रवाई देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व बंबई बाजार वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह ने अपनी टीम के साथ गत 24 जून 2026 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तेज बारिश के बीच भोलेनाथ मंदिर के पास, लोहा मंडी मार्केट में पुल को घेराबंदी कर एक जुपिटर स्कूटर MP09 AK 4043 की तलाशी लेने पर आरोपी के पैरों के पास सफेद रंग की बोरी में 72 केन,, पिट्ठू बैग और स्कूटर की डिक्की में 24-24 केन बियर , कुल 120 केन 500 ML में और कुल लगभग 60 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त कर मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत एक लाख 41 हजार 800 रुपए आरोपी शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका ,,आबकारी दल ने मौके से अवैध मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटर को जब्त कर आरोपी राहुल अलोने पिता भईयालाल अलोने,31 वर्ष निवासी 24, तिरुपति नगर, एयरपोर्ट रोड, थाना एरोड्रम, इंदौर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत् प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया,, आरोपी ने पूछताछ में देबू ठाकुर के लिए काम करना बताया जिसकी तलाश की जा रही है शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version