*आज पूर्णाहुति के साथ होगा श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारा*

 

*जुन्नारदेव। नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल विशाला पहली पायरी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज बुधवार को भव्य समापन होगा। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।*

 

*महोत्सव के अंतिम दिवस प्रातः 11 बजे से द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से धर्मसभा एवं आध्यात्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी।*

 

*आयोजन समिति के अनुसार दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यदुवंशी समाज एवं आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।*

 

*✍️ भगवान दास साहू*

                 *राष्ट्रीय समाचार पत्रिका*

Leave A Reply

Exit mobile version