आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
कटनी बहोरीबंद
कटनी -रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, बाजार सज गए हैं। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी और गिफ्ट पैक की दुकानों पर भारी भीड़ है, लेकिन इसी भीड़ का फायदा उठाकर कई दुकानदार नापतोल में जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं और नापतोल विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।
क्या हो रही है गड़बड़ी?
1. मिठाई के डिब्बे में कम वजन:* 500 ग्राम के नाम पर कम भजन की मिठाई दी जा रही है। डिब्बे का वजन मिठाई में जोड़ा जा रहा है।
2. गिफ्ट पैक में धोखा:* राखी के कॉम्बो पैक पर 6 नग लिखा है, अंदर कम नग निकल रहे हैं। कीमत पूरी वसूली जा रही है।
3. तराजू में गड़बड़ी:* कई दुकानों पर बिना सत्यापित तराजू-बांट का उपयोग हो रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहार के समय हर साल यही होता है, लेकिन नापतोल विभाग की टीम कभी बाजार में जांच के लिए नहीं आती। विभाग की चुप्पी से दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
नियम के अनुसार त्योहार से 15 दिन पहले से नापतोल विभाग को बाजारों में सघन जांच अभियान चलाना चाहिए, बाट-माप का सत्यापन करना चाहिए और कम वजन देने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए।
उपभोक्ताओं ने जिला कलेक्टर कटनी और नापतोल अधिकारी से मांग की है कि बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और बाकल क्षेत्र में तत्काल जांच दल भेजकर कार्रवाई की जाए।
पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट







