दमुआ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दमुआ हरियागढ़ ग्राम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट
अवैध शराब निर्माण के खिलाफ दमुआ पुलिस की संयुक्त दबिश
जुन्नारदेव। पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा के निर्देशन पर एवं जुन्नारदेव एसडीओपी सोनम पाटिल जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम हरियागढ़ के जंगल में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना दमुआ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 12,000 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया।
🖊️पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दमुआ टीम ने ग्राम हरियागढ़ क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जंगल में नाले किनारे पर अवैध रूप से ड्रमों में भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में इसका उपयोग अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने में किए जाने की आशंका सामने आई।
मौके पर नष्ट किया गया लाहन
🖊️पुलिस टीम ने बरामद करीब 12 हजार किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही लाहन के संग्रहण में उपयोग किए जा रहे बर्तनों को भी नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधित गतिविधियों की जांच एवं विवेचना शुरू कर दी गई है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
🖊️पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध ठिकानों की जानकारी जुटाकर आगे भी प्रभावी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
🖊️कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिरसाम, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र ठाकुर जी, वरिष्ठ आरक्षक धर्मदास यादव जी, नितिन कुमार जी और अपने समस्त स्टाफ के साथ शासन प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका | असेंबली रिपोर्टर — भगवानदास साहू
