बिलासपुर जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए चेतना अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया है जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों की पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये एक थैले में शराब ले जा रही कि सूचना पर तत्काल दीनदयाल गार्डन के सामने व्यापार विहार पहुचकर घेराबंदी कर उस महिला को रोककर चेक करने पर उसके लाल रंग के थैला से 52 नग देशी शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ शराब बरामद किया गया |उक्त शराब को आरोपिया के कब्जे से जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। महिला आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी शराब किया गया जप्त।*
आरोपिया को दीनदयाल गार्डन के सामने व्यापार विहार से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार। 139/2026, धारा – 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कि गई कार्यवाही।
नाम आरोपी- श्रीमती धरमीन यादव पति राधेष्याम यादव उम्र 45 साल सा ग्राम सागर यादव मोहल्ला थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत ,प्रआर फूल सिंह बड्डे ,प्रआर सालिक राम कर्ष,आरक्षक नुरूल कादिर, आर.राजेश श्रीवास, म.आर जीवन्ती भगत का सराहनीय योगदान रहा।
जिला ब्यूरो शंकर अधीजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जंक्यानी







