पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए घर के समीप अवैध रूप से लगाए गए गांजा के पौधे को जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में स्मैक, गांजा एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 17 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रचना नगर कॉलोनी, गली नंबर 02 में रहने वाला अक्षत कुमार जार अपने घर के समीप निस्तार स्थल पर तार फेंसिंग के भीतर अवैध रूप से गांजा का पौधा लगाए हुए है।
सूचना प्राप्त होते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजकर सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान रचना नगर कॉलोनी गली नंबर 02 निवासी अक्षत कुमार जार पिता आनंद कुमार जार, उम्र 23 वर्ष के घर के समीप तार फेंसिंग के अंदर लगभग 7 फीट ऊंचा हरा-भरा गांजा का पौधा लगा पाया गया।
पौधे की जांच एवं पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में गांजा के पौधे को जड़ सहित उखाड़कर विधिवत जप्त किया गया।
प्रथम दृष्टया आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अपराध पाया जाने पर थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 662/26 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी का नाम एवं पता- अक्षत कुमार जार पिता – आनंद कुमार जार
उम्र – 23 वर्ष निवासी – रचना नगर कॉलोनी, गली नंबर 02, थाना कोतवाली, जिला कटनी
बरामदगी- 01 हरा-भरा गांजा का पौधा
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे समाज को नशा मुक्त बनाने के अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
पुलिस टीम की विशेष भूमिका–
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, नीरज पाण्डेय तथा आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं अजीत सिंह की विशेष भूमिका रही।
जितेन्द्र मिश्रा कटनी
